फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Business Council Elections

व्यापारी बोले, मार्केट्स का ब्यूटीफिकेशन होना चाहिए

Tue, 18 Feb 2014 09:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Feb 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Business Council Elections
चंडीगढ़ की मार्केट्स भी माल को टक्कर देंगी। यह भी एक मुद्दा है चंडीगढ़ के व्यापार मंडल चुनाव का। चंडीगढ़ की मार्केट्स के व्यापारी चाहते हैं कि यह जल्द से जल्द हो। इसके लिए व्यापार मंडल चुनाव के दौरान प्रचार प्रसार के लिए आने वाले प्रत्याशियों से भी
विज्ञापन


चंडीगढ़ में पिकाडिली, एलांते माल, वेव्स, सेंट्रा माल, फन रिपब्लिक और डीटी माल हैं। यह माल बेशक सिटी से दूर हैं पर अब लोगों का रुख उनकी ओर हो गया है। मार्केट एसोसिएशन के सदस्य चाहते हैं कि मार्केट्स में सुविधाएं बढ़ाकर ग्राहकों का रुझान मार्केट्स की ओर किया जाए। इसके लिए टाइल्स, ट्वायलेट, पार्क और पार्किंग एरिया को बेहतर करने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ व्यापार मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी चरंजीव सिंह ने कहा कि सिटी की मार्केट्स की ब्यूटीफिकेशन के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मार्केट्स में टाइल्स और ट्वालेट्स के संग ही पार्क की बात भी होगी। उधर, व्यापारी नेता रवि प्रकाश कांसल ने कहा कि व्यापारियों का कल्याण उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मार्केट्स का ब्यूटीफिकेशन होना आवश्यक है।


ग्रेन मार्केट ने बताई समस्याएं
चंडीगढ़ ग्रेन मार्केट के सदस्यों ने व्यापार मंडल के चुनाव के लिए प्रचार के लिए पहुंचे चरंजीव सिंह को अपनी समस्याएं बताईं।

यहां भीमसेन गर्ग, रामकरण गुप्ता, सीताराम अहूजा ने व्यापारियों को पेश आने वाली समस्याओं को बताया। चरंजीव सिंह ने सेक्टर-40, सेक्टर-37 की मार्केट्स की समस्याओं को भी सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed