फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh burail jail prisoner win india award

चंडीगढ़ बुड़ैल जेल के कैदी मंजीत ने जीता अवार्ड

Thu, 10 Dec 2015 03:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 03:59 PM IST
विज्ञापन
chandigarh burail jail prisoner win india award

चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में सजायाफ्ता कैदी मंजीत ने अपनी किताब के लिए ‘तिनका-तिनका इंडिया अवार्ड’ जीता है। नेशनल ह्यूमन राइट्स डे (10 दिसंबर) की पूर्व संध्या पर की घोषणा की गई है। अवार्ड के लिए देशभर की जेलों में सजायाफ्ता कैदियों से उनकी कविताओं, काव्य और पेंटिंग्स के लिए एंट्री मंगाई गई थी।

विज्ञापन


बुड़ैल जेल में सजा काट रहे पटियाला निवासी मंजीत सिंह को उनकी किताब के लिए इस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। तिनका-तिनका अवार्ड की शुरुआत कैदियों के सुधार के लिए काम कर रही सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. वर्तिका नंदा ने इसी साल से की है।
विज्ञापन


इसका उद्देश्य सजा काट रहे कैदियों को क्रिएटिव राइटिंग और अपने मानवाधिकार अधिकारों को उठाना है। इस अवार्ड के लिए देशभर की जेल में मौजूद कैदियों से एंट्री मंगवाई गई थी। इनमें बुड़ैल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मंजीत सिंह को उनकी किताब ‘मेरी आत्मा जागृति की कहानी’ के लिए अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंजीत ने सजा के दौरान ही पढ़ाई की और बीए व एमए की डिग्री हासिल की। यह किताब उन्होंने जेल में सजा के दौरान अपनी जिंदगी में आए बदलाव के बारे में लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed