फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Boy Sanjay Pant Selected Para Commando Regiment Officer, IMA POP 2018

POP: सिपाही का बेटा बना पैरा कमांडो अफसर, पिता बोले- कई त्याग किए, पूरा हो गया सपना

Mon, 10 Dec 2018 01:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 10 Dec 2018 01:22 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Boy Sanjay Pant Selected Para Commando Regiment Officer, IMA POP 2018
पैरा कमांडो अफसर
सिपाही का बेटा पैरा कमांडो रेजिमेंट में अफसर बन गया तो पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे। बोले- मैंने कई त्याग किए, पर बेटे ने निराश नहीं किया, सपना पूरा हो गया। चंडीगढ़ सेक्टर-46 निवासी चरणदत्त पंत ने जो सपना देखा था, उनके बेटे संजय पंत ने उसे पूरा कर दिखाया है। भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट कर संजय पैरा कमांडो रेजिमेंट में अफसर पर नियुक्त हो गए हैं।
विज्ञापन


उनके पिता बार्डर रोड आर्गनाइजेशन में सिपाही के पद पर तैनात हैं। चरणदत्त पंत की दिली ख्वाहिश थी कि उनका बेटा पढ़ाई कर सेना में अफसर बने। इसके लिए उन्होंने कई त्याग किए। चरणदत्त के मुताबिक, बार्डर रोड आर्गनाइजेशन में होने कारण उनकी ड्यूटी बार्डर पर लगती थी। कभी अरुणाचल प्रदेश तो कभी देश के किसी अन्य कोने में। वहां से आने के लिए वे ट्रेन का जनरल या स्लीपर डिब्बा चुनते थे ताकि बेटों की पढ़ाई के लिए पैसे कम न पाएं।
विज्ञापन


कम खर्च पर घर चलाते थे, जो पैसे बचते, उससे बेटे की फीस भरते। पिता के इस संघर्ष का ख्याल बेटे को भी था इसलिए उसने आर्मी में जाने की ठान ली और आईएमए में ट्रेनिंग के दौरान कड़ी मेहनत की। सैन्य अकादमी से कुल 427 अफसर पासआउट हुए हैं। इनमें सिर्फ 14 अफसरों का सलेक्शन पैरा कमांडो रेजिमेंट में अफसर के पद पर हुआ है, जिनमें संजय भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहुत कुछ सीखने को मिला और मिलेगा

संजय ने बताया कि पैरा कमांडो रेजिमेंट के लिए सभी से वॉलंटियर फार्म भरवाए गए थे। उसके बाद एक कठिन चयन प्रक्रिया आयोजित की गई थी, जिसे पास करने के बाद 14 युवाओं को अफसर को चुना गया। उनके मुताबिक, वे पहले से चाहते थे कि उन्हें आर्मी में कोई एडवेंचर से भरा काम करने का मौका मिले और पैरा कमांडो की रेजिमेंट पूरी तरह से एडवेंचर से भरपूर है।

यहां पर बहुत कुछ सीखने को मिला और मिलेगा। संजय की बेसिक पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-47 में हुई है। उसके बाद उन्होंने पिथौरागढ़ से बीटेक की डिग्री हासिल की। बीटेक की आखिरी साल की पढ़ाई के दौरान उन्होंने सीडीएस का एग्जाम दिया और उनका सलेक्शन आईएमए में हो गया। संजय को यह सफलता तीसरे प्रयास में मिली। पहले उन्होंने एनडीए की परीक्षा दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।

दूसरी बार उन्होंने आर्मी की एक टेक्निकल परीक्षा दी, लेकिन निराशा ही लगी। तीसरी बार में उन्हें सफलता मिल गई। संजय का एक छोटा भाई है, जो बीटेक कर रहा है, जबकि बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। संजय की इच्छा है कि वे अब पैरा कमांडो रेजिमेंट में ऊंचाइयों को छुएं और देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed