फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh bjp vs chandigarh congress, mayor arun sood

बहिष्कार का ऐलान, फिर मीटिंग में आ गए, कांग्रेस की किरकिरी

Sat, 27 Feb 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
chandigarh bjp vs chandigarh congress, mayor arun sood

पहले तो नगर निगम की मीटिंग के बहिष्कार का ऐलान किया, फिर भी दो पूर्व मेयर मीटिंग में शामिल हो गए। इससे कांग्रेस की खूब किरकिरी हुई। मामला चंडीगढ़ का है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ मेयर अरुण सूद की ओर से बुलाई गई मार्गदर्शक मंडल की पहली बैठक में कांग्रेस के दो पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली और पूर्व मेयर राज कुमार गोयल शामिल हुए, जबकि कांग्रेस पार्टी ने मीटिंग के बायकाट की घोषणा कर रखी थी। ये दोनों पूर्व मेयर बंसल विरोधी गुट के माने जाते हैं और उनके खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे में कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर से उभर आई है। भाजपा इसे अपनी कामयाबी मान रही है। मेयर द्वारा गठित नगर निगम के मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पूर्व मेयर गुरचरण दास काला भी पहुंचे जो कि इस समय निर्दलीय पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, केवल कृष्ण आदिवाल, शांता अभिलाषी, हरजिंदर कौर और राज बाला मलिक ने भी बैठक में भाग लिया। यह सभी भाजपा- अकाली नेता हैं। अभी तक नगर निगम में कुल 17 पूर्व मेयर हुए हैं, जिनमे से 10 पूर्व मेयर कांग्रेस के रह चुके हैं।

बैठक में हर पूर्व मेयरों ने इस बात पर जोर दिया कि मेयर का एक साल का कार्यकाल काफी कम है। इसे बढ़ाया जाना चाहिए। मेयर अरुण सूद ने कहा कि सभी पूर्व मेयरों द्वारा दिए गए सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मेयर का कार्यकाल बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा। इस दौरान तय किया गया कि मार्ग दर्शक मंडल की बैठक हर तीन माह में एक बार होगी।

कांग्रेस की किरकिरी

गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी हर उस कार्यक्रम और बैठक का बहिष्कार कर रही है जिसे मेयर द्वारा आयोजित किया जा रहा है। पार्टी ने दावा किया था कि मार्गदर्शक मंडल की बैठक में कांग्रेस का कोई पूर्व मेयर शामिल नहीं होगा। लेकिन दो पूर्व मेयरों के शामिल होने से कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। मालूम हो कि पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाल ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और वह इस समय चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष पद का भी चुनाव लड़ रहे हैं।

मार्ग दर्शक मंडल की बैठक हुई है। इसका नगर निगम को काफी फायदा मिलेगा। बैठक में पूर्व मेयरों ने अपने अपने कार्यकाल के अनुभव सांझे किए हैं। बैठक में शामिल कांग्रेस के दोनों पूर्व मेयरों ने इसे अच्छा कदम बताया।

- अरुण सूद, मेयर  

पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली और राज कुमार गोयल भी बैठक में भाग नहीं लेते तो अच्छा रहता। पार्टी का फैसला इन दोनो नेताओं के पास किसी कारण नहीं पहुंच पाया।
- सुभाष चावला, पूर्व मेयर और कांग्रेस नेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed