फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh BJP president Sanjay Tondon on Internal clash

भाजपा अध्यक्ष टंडन बोले, हीरा नेगी की हार की साजिश में शामिल थे दो पार्षद

Wed, 12 Jul 2017 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Jul 2017 10:43 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh BJP president Sanjay Tondon on Internal clash
- फोटो : File Photo
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव में क्रास वोटिंग कर अपने ही उम्मीदवार हीरा नेगी को हरवाने में दो पार्षदों ने साजिश की थी। पार्टी ने उनकी पहचान कर ली है लेकिन भाजपा उन पर सार्वजनिक तौर पर कोई कार्रवाई नहीं करेगी। पार्टी के रिकार्ड में इन पार्षदों का नाम दर्ज हो गया है। समय आने पर इन पार्षदों को महत्वपूर्ण पद नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि  जनवरी माह में नगर निगम चुनाव में भाजपा को 21 सीटें मिली थीं। लेकिन चुनाव जीतने के 12 दिन बाद ही भाजपा वित्त एवं अनुबंध कमेटी के चुनाव में अपने उम्मीदवार हीरा नेगी के लिए छह वोट नहीं जुटा पाई। भाजपा में क्रासिंग वोट होने से कांग्रेस उम्मीदवार देवेंद्र सिंह बबला छह वोट हासिल करने में कामयाब रहे थे जबकि कांग्रेस के सिर्फ 4 ही पार्षद हैं।
विज्ञापन


भाजपा में क्रास वोटिंग होने पर पार्टी प्रभारी रामलाल के निर्देश पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने जांच करवाई थी। पार्टी महासचिव चंद्रशेखर ने जांच की थी। टंडन का कहना है कि पार्टी को पता चल गया है कि कौन से दो पार्षदों ने क्रास वोटिंग की थी। जिसने भी पार्टी के निर्णय के खिलाफ कुछ भी हुआ है उसे नुकसान तो झेलना ही पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दावा - चंडीगढ़ को बना दिया कांग्रेस मुक्त

Chandigarh BJP president Sanjay Tondon on Internal clash
दावा - चंडीगढ़ को बना दिया कांग्रेस मुक्त
पंचायत और जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने सेक्टर-18 में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि चंडीगढ़ को कांग्रेस मुक्त बना दिया गया है। उन्होंने बताया कि साढ़े सात साल पहले जब उन्हें अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई थी तो उस समय पार्टी का किसी भी लोकतांत्रिक संस्थान पर कब्जा नहीं थ।  लेकिन इस समय नगर निगम, सांसद, मार्केट कमेटी से लेकर जिला परिषद में भाजपा काबिज है। आने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के सवाल पर टंडन ने कहा कि पार्टी जो निर्णय करेगी वह उसका सम्मान करेंगे।

उन्होंने कहा कि सांसद किरण खेर शहर में अच्छा काम कर रही है और पार्टी की ओर से जो उन्हें मदद चाहिए होती है उन्हें पूरा सहयोग मिलता है। इस अनौपचारिक बातचीत में टंडन ने कहा कि शहर में मेयर इन काउंसिल का गठन होना चाहिए। इसके साथ उन्होंने पिछले दिनों मेयर के खिलाफ मामला दर्ज होने पर कहा कि अफसरशाही हावी होने के कारण ऐसा हुआ। बिना जांच किए मामला दर्ज कर दिया गया हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि दाल मेें कुछ काला भी है। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने अपनी कार्यकाल की उपलब्धियों को भी बताया। 

डेढ़ साल से एक्सटेंशन पर
पार्टी अध्यक्ष संजय टंडन का कार्यकाल पूरा हो चुका है। जबकि कार्यकाल पूरा होने के बाद भी वह डेढ़ साल से एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। पार्टी संविधान के अनुसार कोई भी दो कार्यकाल के समय से ज्यादा अध्यक्ष नहीं रह सकता है। अध्यक्ष संजय टंडन केंद्रीय नेतृत्व को कह चुके हैं उन्हें हटा दिया जाए लेकिन उन्हें हटाया नहीं जा रहा है। इसका कारण यह भी है कि पार्टी को टंडन के मुकाबले का कोई नेता ऐसा नहीं मिल रहा है जिसे अध्यक्ष बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed