फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh bjp new president appointment postphoned due to punjab assembly election

एक बार फिर टली चंडीगढ़ BJP के नए अध्यक्ष की नियुक्ति, वजह बड़ी

Tue, 17 Jan 2017 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 17 Jan 2017 08:59 PM IST
विज्ञापन
chandigarh bjp new president appointment postphoned due to punjab assembly election
चंडीगढ़ बीजेपी
चंडीगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति एक बार फिर से टल गई है। इसके पीछे बहुत बड़ी वजह पता चली है। दरअसल, पंजाब विधानसभा चुनाव के चलते ऐसा किया गया। अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद ही होगी। वर्तमान अध्यक्ष संजय टंडन खुद भी हाईकमान को कह चुके हैं कि उन्हें इस पद से हटाकर नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाए। टंडन 7 साल से अध्यक्ष हैं। वह दो बार का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
विज्ञापन


संविधान के अनुसार टंडन तीसरी बार अध्यक्ष नहीं बन सकते। एक साल से नए अध्यक्ष की नियुक्ति टल रही है। टंडन का कार्यकाल पिछले साल 15 जनवरी को ही समाप्त हो चुका है। इसके बाद उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया था। पिछले एक साल से कभी निगम चुनाव तो कभी टिकट वितरण तो कभी मेयर चुनाव के कारण अध्यक्ष की नियुक्ति टल रही है और अब पंजाब विधानसभा के कारण मामला टल गया है।
विज्ञापन


50 साल से कम आयु का बनेगा नया अध्यक्ष
हाईकमान स्पष्ट कर चुका है कि नया अध्यक्ष 50 साल से कम आयु का बनाया जाएगा। इसलिए इससे कम आयु के नेताओं के नाम पर मंथन किया जा रहा है। नए अध्यक्ष के लिए चंद्रशेखर, सतिंदर सिंह, पूर्व मेयर अरुण सूद, देवेश मोदगिल, रघुवीर लाल अरोड़ा, धमेंद्र त्याल और विनीत जोशी के नाम भी चर्चा की जा रही है। टंडन गुट की ओर से सूद और चंद्रशेखर का नाम नए अध्यक्ष के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed