{"_id":"619cea7a7057cc4a71057216","slug":"chandigarh-bird-park-will-now-be-closed-on-monday-and-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: पक्षीशाला में जुट रही भारी भीड़, अब हर सोमवार मंगलवार पक्षियों की सुरक्षा के लिए रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: पक्षीशाला में जुट रही भारी भीड़, अब हर सोमवार मंगलवार पक्षियों की सुरक्षा के लिए रहेगी बंद
Tue, 23 Nov 2021 06:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:49 PM IST
सार
चंडीगढ़ में पक्षीशाला में लोगों की भारी भीड़ जुटने लगी है। अब पक्षियों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने पक्षीशाला को सोमवार-मंगलवार को बंद करने का फैसला लिया है। प्रवेश व निकासी पर काउंटर लगेंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी वन विभाग नियम बना रहा है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ पक्षीशाला में घूमते पर्यटक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुखना लेक के पास सिटी फॉरेस्ट में बने पक्षीशाला (बर्ड पार्क) को देखने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। रविवार को यहां भीड़ ज्यादा हो गई। ऐसे में वन विभाग ने फैसला किया है कि अब से हर सोमवार और मंगलवार को पक्षीशाला बंद रहेगी। सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रविवार को पांच हजार से अधिक लोग पक्षीशाला पहुंचे। ज्यादा भीड़ होने की वजह से पक्षियों की सुरक्षा के लिहाज से पक्षीशाला को सप्ताह में दो दिन बंद रखने का फैसला लिया गया है। सोमवार और मंगलवार को छोड़ अन्य दिन पक्षीशाला सभी के लिए खुली रहेगी।
विज्ञापन
हालांकि इन दिनों में भी लोगों की संख्या को सीमित करने पर विचार चल रहा है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बताया कि पक्षीशाला को देखने के लिए उम्मीद से ज्यादा लोग पहुंच रहे हैं। ज्यादा भीड़ की वजह से पक्षियों को कोई नुकसान न हो, इसलिए पक्षीशाला को हफ्ते में दो दिन बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा एक समय पर कुछ ही लोगों को प्रवेश देने पर भी विचार किया जा रहा है। पक्षीशाला के प्रवेश व निकासी द्वार पर काउंटर लगाने पर विचार चल रहा है, ताकि नजर रखी जा सके कि कितने लोग कितनी देर से पक्षीशाला में हैं। सलाहकार ने कहा कि अभी इस बारे में आखिरी फैसला लिया जाना बाकी है लेकिन दो दिन बंद रखने का फैसला हो चुका है।
यह भी पढ़ें ः हरियाणा की बड़ी खबरें: गूंगा पहलवान ने पीएम आवास के सामने धरने की दी चेतावनी, रोहतक में दो लोगों को मारी गोली
मकाऊ तोते को हाथ पर बैठाकर सेल्फी लेने के लिए खर्च करने होंगे 100 रुपये
पक्षीशाला में 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के प्रवेश के लिए 30 रुपये और 12 वर्ष से ऊपर के लिए 50 रुपये का शुल्क तय किया गया है। इसके अलावा मकाऊ तोते को हाथ पर बैठाकर सेल्फी लेने के लिए लोगों को 100 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने पिछले हफ्ते इस पक्षीशाला का उद्घाटन किया था। वन विभाग पिछले काफी समय से इस पक्षीशाला का निर्माण करने में लगा हुआ था। यहां कुल 46 प्रजातियों के 550 विदेशी पक्षी रखे गए हैं। भविष्य में पक्षियों की संख्या बढ़ाकर 1500 कर दी जाएगी।