फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh beats many big states in solar energy, generating 65.52 MW electricity

Chandigarh News: चंडीगढ़ ने सौर ऊर्जा में कई बड़े राज्यों को पछाड़ा, पैदा कर रहा 65.52 मेगावाट बिजली

Fri, 02 Aug 2024 06:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh beats many big states in solar energy, generating 65.52 MW electricity
चंडीगढ़। सौर ऊर्जा उत्पादन में चंडीगढ़ ने कई बड़े राज्यों को पछाड़ दिया है। चंडीगढ़ में सौर ऊर्जा से 65.52 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। घरों की छतों पर तेजी से सोलर पावर प्लांट लगाए जा रहे हैं, जिससे ऊर्जा उत्पादन की क्षमता लगातार बढ़ रही है। अकेले 2035 घरों की छतों पर लगे सोलर प्लांट से ही 8.69 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ ने पिछले कुछ सालों में सोलर ऊर्जा पर काफी काम किया है। प्रशासन के सहयोग से चंडीगढ़ रिन्यूएबल एनर्जी एंड साइंस एंड टेक्नोलॉजी प्रमोशन सोसाइटी (क्रेस्ट) ने स्कूल, कॉलेज, सरकारी बिल्डिंग, टैंक, लेक समेत घरों पर भी सोलर पैनल लगाए हैं। वर्तमान में लगभग सभी बड़ी सरकारी बिल्डिंग पर पैनल लग चुके हैं। सरकारी मकानों पर पैनल लगाने का काम करीब 75 फीसदी तक पूरा हो चुका है। अब मीटर आदि लगाने का काम चल रहा है। क्रेस्ट को उम्मीद है कि यहां भी सोलर पावर प्लांट के शुरू होने के बाद 15 मेगावाट बिजली और पैदा होने लगेगी। इसके साथ ही चंडीगढ़ की क्षमता 80 मेगावाट तक पहुंच जाएगी। उन सरकारी मकानों पर जहां सोलर पैनल लगाना संभव नहीं, क्रेस्ट ने उनकी जानकारी यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग को भेजा है।
विज्ञापन

इसके अलावा क्रेस्ट ने हाल ही में सेक्टर-39 स्थित वाटर वर्क्स के टैंक नंबर-1 और 2 पर उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग एसपीवी पावर प्लांट बनाया गया है। 2500 किलोवाट का यह फ्लोटिंग एसपीवी पावर प्लांट न सिर्फ हर साल 35 लाख यूनिट सौर ऊर्जा उत्पन्न करेगा, बल्कि हर साल 477.5 मिलियन लीटर पानी का वाष्पीकरण भी कम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौर ऊर्जा से रोशन होगा जीएमएसएच-16
जीएमएसएच-16 शहर का पहला अस्पताल बन सकता है, जो 100 फीसदी सौर ऊर्जा से रोशन होगा। इसके लिए शहर में सबसे बड़ा सोलर प्लांट आईटी पार्क की पार्किंग में लगाया जा रहा है। यहां पर करीब एक मेगावाट का सोलर प्लांट लगाने का काम लगभग पूरा होने वाला है। आईटी पार्क की पार्किंग में इन सोलर पैनल्स के नीचे गाड़ियां भी खड़ी हो सकेंगी। यह प्लांट 13 लाख यूनिट सालाना बिजली पैदा करेगा, जो जीएमएसएच-16 को दी जाएगी। विभाग की कोशिश है कि जीएमएसएच-16 की बिजली की मांग सोलर ऊर्जा से ही पूरी की जाएगी। फिलहाल इस प्लांट से अस्पताल की मांग पूरी नहीं होगी, लेकिन आने वाले दिनों में अन्य प्लांटों से भी जीएमएसएच-16 को सौर ऊर्जा दी जाएगी।


सब्सिडी मिलनी शुरू
शहर के नागरिक अपने घर की छत पर बिना किसी खर्च के सोलर पावर प्लांट लगा सकें, इसके लिए क्रेस्ट रेस्को मॉडल लेकर आया था लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने पीएम सूर्य घर योजना लॉन्च कर दी इसलिए अब रेस्को को भी इसी का हिस्सा बना दिया गया है। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए अब तक 2900 लोगों ने आवेदन किया है। इनमें से कई घरों पर प्लांट लग चुके हैं। हाल ही में चार घरों को सब्सिडी भी दी गई है। रेस्को मॉडल के लिए 1300 के करीब आवेदन आए थे। क्रेस्ट इन आवेदनों को, पंजीकृत कंपनियों को भेजता है। इसके बाद कंपनी मकान मालिक के साथ समझौता करके सोलर पावर प्लांट लगाती है।

इन राज्यों और यूटी से ज्यादा सौर ऊर्जा पैदा कर रहा चंडीगढ़

राज्य/यूटी
कुल सौर ऊर्जा (मेगावाट)
आवासीय रूफटॉप सौर ऊर्जा (मेगावाट)
घरों की संख्या

चंडीगढ़
65.52
8.69
2035
गोवा
45.45
3.26
418
जम्मू और कश्मीर
65.44
18.09
3337
अंडमान और निकोबार
29.91
0.01
1
अरुणाचल प्रदेश
11.94
0.01
1
डीएनएच एंड डीडी
46.46
0.05
13
लद्दाख
7.80
0.01
2
लक्षद्वीप
4.97
0
0
मणिपुर
13.04
3.6
781
मेघालय
4.28
0.92
268
मिजोरम
30.31
0.63
144
नागालैंड
3.17
0.1
24
पुडुचेरी
51.42
1.73
402
सिक्किम
7.04
0
0
त्रिपुरा
19.74
0.11
45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed