फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh-based trader leader Mukesh Goyal joins Congress along with hundreds of supporters.

Chandigarh News: चंडीगढ़ के व्यापारी नेता मुकेश गोयल सैकड़ों समर्थकों संग कांग्रेस में शामिल

Mon, 21 Sep 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh-based trader leader Mukesh Goyal joins Congress along with hundreds of supporters.
चंडीगढ़। शहर के प्रमुख व्यापारी नेता मुकेश गोयल अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। गोयल शास्त्री मार्केट और स्मॉल ट्रेडर एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने कांग्रेस भवन में उनका स्वागत किया। लक्की ने गोयल को पार्टी का गमछा पहनाकर विधिवत रूप से शामिल कराया। उन्होंने इसे महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम और जनभावना में बदलाव का संकेत बताया। लक्की ने कहा कि कांग्रेस व्यापारी वर्ग की आवाज मजबूती से उठाएगी। मुकेश गोयल ने भाजपा से मोहभंग का कारण कार्यकर्ताओं की उपेक्षा और नगर निगम के कामकाज को बताया। चंडीगढ़ कांग्रेस के जनहित के मुद्दे, लक्की की कार्यशैली और मनीष तिवारी के प्रयासों ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने को प्रेरित किया। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed