फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Auction of Heritage Furniture, A table of PU sold for 58.67 Lakh

हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी जारी.. 58.67 लाख में बिका पीयू का एक टेबल

Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Auction of Heritage Furniture, A table of PU sold for 58.67 Lakh
58.67 लाख में बिका पंजाब यूनिवर्सिटी का टेबल, पेरिस में हुई नीलामी - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में नीलामी अभी भी जारी है। 29 जनवरी को पेरिस में पंजाब यूनिवर्सिटी और यूटी सचिवालय के कई हेरिटेज फर्नीचरों की नीलामी हुई, जहां पीयू का एक टेबल 58.67 लाख रुपये में बिका। इस नीलामी की फ्रांस में भारतीय राजदूत को पहले से जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद इस नीलामी को रोका नहीं जा सका।
विज्ञापन

पेरिस में हुई नीलामी में चंडीगढ़ के 10 हेरिटेज फर्नीचर 2.74 करोड़ रुपये में बिके। नीलामी में कुल 13 आइटमों को रखा गया था। इसमें सबसे अधिक पंजाब यूनिवर्सिटी का एक टेबल 58.67 लाख रुपये में नीलाम हुआ। इसे लेकर विदेश मंत्री एस. जयशंकर को शिकायत भेजी गई है, ताकि हेरिटेज फर्नीचर की तस्करी और नीलामी को लेकर मामले की जांच की जा सके। हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा की तरफ से ये शिकायत भेजी गई है। उन्होंने बताया कि पहले से जानकारी देने के बावजूद ये नीलामी नहीं रुक सकी है। यही कारण है कि उन्होंने मामले में अब दोबारा शिकायत भेजी है, ताकि इसमें आगे कार्रवाई की जा सकें।
विज्ञापन

ये हेरिटेज फर्नीचर हुए नीलाम
नीलाम किए गए में पेअर ऑफ आर्म चेयर्स, सोफा मॉडल, कॉफी टेबल, डेस्क विद स्टोरेज, ऑफिस चेयर्स, पंजाब यूनिवर्सिटी का लाइब्रेरी टेबल, बेंच सीट, पीयू का टेबल टीक आदि शामिल हैं। अजय जग्गा ने कहा कि भविष्य में स्थानीय पुलिस की सहायता से नीलामी को रोकने के लिए प्रयास शुरूकिए जाने चाहिए। आगे हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगाने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये कैसे पहुंच रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed