फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh at number one among union territories in curbing crime

अपराध पर अंकुश लगाने में चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेशों में पहले नंबर पर

Fri, 17 Dec 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh at number one among union territories in curbing crime
चंडीगढ़। एसएसपी कुलदीप चहल के नेतृत्व में एक साल में चंडीगढ़ पुलिस ने अपराध रोकने में केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान हासिल किया है। क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम्स (सीसीटीएनएस) की रैंकिंग में शहर को प्रथम स्थान दिलाने में शानदार पुलिसिंग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने नशा तस्करों, सटोरियों और गैंगस्टरों के खिलाफ शिकंजा कसा। वहीं, वर्षों से लंबित आपराधिक मामलों के निराकरण के लिए थानों की कार्यशैली को चुस्त-दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन

डीजीपी प्रवीर रंजन और एसएसपी कुलदीप चहल ने यह अवॉर्ड मिलने पर सीसीटीएनएस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने और लंबित आपराधिक मामलों के निराकरण में तत्परता से काम करें। वीरवार को राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो, मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर नई दिल्ली की ओर से आयोजित वर्चुअल कॉन्फ्रेंस में डीजीपी प्रवीर रंजन और एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को अवॉर्ड दिया। यह अवॉर्ड केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने दिया। एसएसपी कुलदीप चहल सीसीटीएनएस के नोडल अधिकारी भी हैं। यह अवॉर्ड आपराधिक केस सुलझाने, अपराध का पता लगाने, अपराधियों को जल्द पकड़ने के लिए दिया गया।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में साल 2013 में हुआ था लागू
सीसीटीएनएस राष्ट्रीय मिशन मोड परियोजना है। यह भारत सरकार की शासन योजना है। सीसीटीएनएस चंडीगढ़ में 2013 को लागू हुआ था। इसमें चंडीगढ़ पुलिस सफलतापूर्वक काम कर रही है। सीसीटीएनएस के तहत पुलिस को एक मशीन दी जाती है, जिसमें मोबाइल टॉवर लोकेशन, फोन पर ई-मेल, मैसेज, डेटा इंटरसेप्ट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस सिस्टम के जरिए अपराधियों को पकड़ने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
यह सफलता डीजीपी प्रवीर रंजन के मार्गदर्शन में हासिल हुई है। चंडीगढ़ पुलिस आगे भी ऐसे काम करती रहेगी। केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान हासिल करने पर सीसीटीएनएस की पूरी टीम को बधाई।
-कुलदीप चहल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed