फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh at number 22 in Swachh Vayu Sarvekshan 2023

Chandigarh: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 की घोषणा, 22वें नंबर पर चंडीगढ़, दिल्ली से भी पीछे

Fri, 08 Sep 2023 01:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 08 Sep 2023 01:41 AM IST
सार

सर्वेक्षण में तीन से 10 लाख आबादी श्रेणी में अमरावती प्रथम, मुरादाबाद द्वितीय, गुंटूर तृतीय और 3 लाख से कम आबादी की श्रेणी में परवाणु प्रथम, काला अंब द्वितीय और अंगुल तृतीय रहे हैं।

विज्ञापन
Chandigarh at number 22 in Swachh Vayu Sarvekshan 2023
चंडीगढ़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के भोपाल में स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2023 के पुरस्कारों की घोषणा की। 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में इंदौर पहले नंबर पर और आगरा दूसरे नंबर पर आया है। वहीं चंडीगढ़ 22वें नंबर पर रहा है। सिटी ब्यूटीफुल इस सर्वेक्षण में दिल्ली, वाराणसी, सूरत, मेरठ जैसे शहरों से भी पीछे है।

विज्ञापन


सर्वेक्षण में तीन से 10 लाख आबादी श्रेणी में अमरावती प्रथम, मुरादाबाद द्वितीय, गुंटूर तृतीय और 3 लाख से कम आबादी की श्रेणी में परवाणु प्रथम, काला अंब द्वितीय और अंगुल तृतीय रहे हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय 2019 से भारत में शहर और क्षेत्रीय पैमाने पर वायु प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए कार्यों को रेखांकित करते हुए एक राष्ट्रीय स्तर की रणनीति के रूप में एक राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) को लागू कर रहा है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंतर्गत 31 शहरों को चिन्हित किया गया है। इसमें चंडीगढ़ भी है, क्योंकि शहर में वायु गुणवत्ता पैरामीटर विशेष रूप से पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर अनुमेय सीमा से ऊपर है। कार्यक्रम को लागू करने के लिए चंडीगढ़ में कई हितधारक विभाग हैं, जिनमें सीपीसीसी, नगर निगम, राज्य परिवहन प्राधिकरण, शहरी नियोजन विभाग, सीटीयू, चंडीगढ़ यातायात पुलिस, वन और वन्यजीव विभाग, प्रशासन इंजीनियरिंग विभाग आदि शामिल हैं। नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने कहा कि एनसीएपी को लागू करने के लिए सीपीसीसी नोडल एजेंसी है। हालांकि, कुछ प्रोजेक्ट्स के लिए निगम को सीपीसीसी से फंड मिलते हैं, जिसका सदुपयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीसीसी ने फरवरी में दिए थे 1.72 करोड़

राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चंडीगढ़ में मैकेनिकल स्ट्रीट स्वीपिंग मशीनों का उपयोग, पानी के छिड़काव, विभिन्न हिस्सों में हरियाली और पक्कीकरण गतिविधियां, सतत परिवेश वायु गुणवत्ता निगरानी स्टेशनों की स्थापना, आम जनता के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक का प्रसार, जागरूकता गतिविधियां आदि कार्यक्रम चलाए जाते हैं। 



चंडीगढ़ प्रदूषण नियंत्रण समिति ने वायु गुणवत्ता लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नगर निगम को दिसंबर 2022 में 1.72 करोड़ और 27 फरवरी 2023 को 1.72 करोड़ जारी किए थे। यह राशि मैकेनिकल स्ट्रीट स्वीपिंग मशीन और एंटी स्मॉग गन की खरीद के लिए दिए गए थे। मैकेनिकल स्ट्रीट स्वीपिंग मशीन जो मोटर द्वारा संचालित होती है और इसमें सक्शन कप होते हैं, जिसका उपयोग सड़कों और अन्य सतहों को कुशलता से साफ करने के लिए किया जाता है। वहीं, एंटी स्मॉग गन वातावरण में पार्टिकुलेट मैटर को कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed