फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh : Ashok Khurana has more than 400 species of plants in his home

चंडीगढ के इस गार्डन में लगे हैं 400 प्रजाति के पौधे, रोज फेस्टिवल में मिलती रही है जगह

Mon, 11 Jan 2021 01:38 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 11 Jan 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh : Ashok Khurana has more than 400 species of plants in his home
चंडीगढ़ में अपने गार्डन में अपने परिवार के साथ अशोक खुराना। - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-15 स्थित कोठी नंबर 519 में रहने वाले अशोक खुराना के घर पर जो भी आता है, वो उनके घर से आने वाली फूलों की खुशबू में खो जाता है। अशोक खुराना के घर में 400 से ज्यादा प्रजातियों के पौधे हैं। इनमें रात की रानी, चमेली, गुलाब, गेंदे के फूलों की भीनी-भीनी सुगंध घर में फैली रहती है। स्टेट बैंक आफ इंडिया से सहायक महाप्रबंधक के पद से रिटायर हुए खुराना बताते हैं कि उनके घर के गमले रोज फेस्टिवल में जाते रहे हैं।
विज्ञापन


वह और उनकी पत्नी संगीता खुराना तीन बार सीनियर सिटीजन की कैटेगिरी में बेस्ट कपल चुने जा चुके हैं। पौधों की देखभाल में उनकी पत्नी भी खूब मदद करती हैं। उनके बेटे सौरभ खुराना पंजाब में डिप्टी एडवोकेट हैं, जबकि उनकी बहू निधि पटियाला कोर्ट में न्यायिक अधिकारी के पद पर है। समय मिलने पर बहू और बेटे भी बगीचे को समय देते हैं। खुराना ने बताया कि उनका बागवानी का शौक खानदानी रहा है। पौधों की बारीकियों के बारे में उन्होंने अपने अभिभावकों से सीखा है। वह रोजाना डेढ़ से दो घंटे का समय अपने पौधे को देते हैं।
विज्ञापन



ये पौधे बढ़ा रहे बगीचे की शोभा
खुराना के घर में सबसे सुंदर केले का पौधा है। इसके फूल गोभी की शक्ल में सफेद और गुलाबी रंग के होते हैं। गुलदाउदी की कई सारी किस्में हैं। पटुनिया, पैराबुल्ला, सनन एरिया, पंचसुटिया व गेंदे के मनमोहक फूल को देखकर किसी की भी आंखों की चमक बढ़ सकती है। कई सारे फलदार पौधे हैं। इनमें मुख्य रूप से नींबू, आम, लीची और आंवला के पौधे शामिल हैं। इसके अलावा पाम, क्रिसमस प्लांट, कैक्टस और गुलाब के फूलों की कई सारी वैराइटियां हैं। बगीचे में एक कोना तुलसी का है, जहां छह से सात प्रजातियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉन का हर कोई दीवाना
अशोक खुराना के बगीचे में एक सुंदर-सा लॉन बना हुआ है, जिसका हर कोई दीवाना है। लॉन के एक कोने में महात्मा बुद्ध का बुत है, जो ट्रैवल पाम के नीचे है। घास बहुत सुंदर है। उनके रिश्तेदार व दोस्त भी जब उनके घर आते हैं तो लॉन में एक फोटोशूट जरूर होता है। लॉन के किनारे तरह-तरह के फूल लगे हुए हैं, जो लॉन की शोभा को और बढ़ा देते हैं।


घर छोटा हो या बड़ा, फूलों के पौधे जरूर लगाएं
पिछले तीन दशक से बागवानी कर रहे अशोक खुराना ने बताया कि हर किसी को फूलों के पौधे जरूर लगाने चाहिएं। घर छोटा हो या बड़ा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। ये फूल आपसे कुछ लेते नहीं बल्कि कुछ देते हैं। वे आपको जो खुशियां देंगे, वे कहीं से नहीं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि उनके घर पर पैराबुल्ला का पौधा लगा है, जिसे देखने के बाद उनकी खुशियां दोगुनी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed