{"_id":"0c89b39f23d6e9e6a8ef4ba2dc8dd958","slug":"chandigarh-art-and-haritage-fest-starts-with-dance-unscene-pictures-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कला और नृत्य के साथ हेरिटेज फेस्टिवल का आगाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कला और नृत्य के साथ हेरिटेज फेस्टिवल का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला,चंडीगढ़
Updated Wed, 10 Sep 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी के दर्शकों का बुधवार को टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में फूलों से सजे एंट्रेस, रेड कारपेट और मुख्य गेट पर लगी कलरफुल पतंग पर खूबसूरत तस्वीरों ने कला और नृत्य से सजे छठे चंडीगढ़ आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल में स्वागत किया। फेस्टिवल का आगाज बुधवार सुबह गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स सेक्टर-10 में पेंटिंग कंपटिशन से किया गया।
विज्ञापन
इसकी थीम ‘चंडीगढ़ आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल’ थी। वहीं शाम टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में यूएसए और कोलकाता से आए डांसर्स ने डांस से महफिल सजाई। अमर उजाला फेस्टिवल का मीडिया पार्टनर है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ की खूबसूरती बयां करती फोटो प्रदर्शनी
टैगोर थियेटर में जहां पहले दिन डांसर्स ने शानदार प्रस्तुति दी, वहीं बाहर सिटी के लोगों के लिए फोटोग्राफी प्रदर्शनी लगाई गई। इसे कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर के राजीव शर्मा ने लगाया। इस प्रदर्शनी में विधानसभा के इंटीरियर, हाईकोर्ट की इमारत, ली कार्बूजिए के आर्किटेक्चरल मारबल, वाटर बॉडी एसेंबली, विधानसभा के अंदर का इंटीरियर और ली कार्बूजिए की खूबसूरत डिजाइन की गई इमारतों की तस्वीरें प्रदर्शित की गई हैं।
विज्ञापन
शहर की झलक मिलेगी कप, घड़ी और बैंड पर
फेस्टिवल को रोचक बनाने के लिए टैगोर थियेटर सेक्टर-18 में एक स्टाल लगाया गया है, जिसमें चंडीगढ़ ललित कला अकादमी सेक्टर-34 ने आर्ट वर्क पेश किया है। इसमें शहर की खूबसूरती लोगों को कप, घड़ी, की रिंग, बैंड, पेंटिंग और अन्य कई कलेक्शन में देखने को मिलेगी।
यहां मात्र 20 से 300 रुपये में आप यह खूबसूरत कलेक्शन खरीद सकते हैं। रॉक गार्डन से सजे कप की कीमत मात्र 150 से 250 रुपये है। लैपटॉप बैग की कीमत 900 रुपये है। इस कलेक्शन पर खासकर रॉक गार्डन, ओपन हैंड, रोज गार्डन और सुखना लेक का आर्ट वर्क दिखाया गया है। प्रदर्शनी 14 सितंबर सुबह नौ से शाम आठ बजे तक चलेगी।
पेंटिंग में देखें कार्बूजिए का चंडीगढ़
पेंटिंग प्रदर्शनी में फेस्टिवल की थीम पर खूबसूरत पेंटिंग देखने को मिलेंगी। गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट्स सेक्टर-10 के छात्र रविकांत ने अपनी पेंटिंग में चंडीगढ़ की खूबसूरती को दर्शाया है। रविकांत ने शहर के रोज गार्डन, रॉक गार्डन और हरियाली को पेंटिंग में दिखाया है। वहीं छात्र यति ने ओपन हैंड को एक पक्षी के बीच में रख कर दिखाया है। इस एग्जीबिशन में आर्ट्स कॉलेज सेक्टर-10 के 32 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
परवीन जग्गी की सोलो फोटोग्राफी प्रदर्शनी
टैगोर थियेटर में शहर के रंगकर्मी परवीन जग्गी ने सोलो फोटोग्राफी प्रदर्शनी को रोचक अंदाज में पेश किया। उन्होंने अपनी तस्वीरें पतंग में लगाकर पेश की। इसमें उन्होंने एक साल में शहर में हुए रंगमंच, डांस, थियेटर फेस्टिवल की तस्वीरें लगाई हैं। इसमें 90 फोटो प्रदर्शित की गई हैं।
इसमें चिल्ड्रन थियेटर फेस्टिवल, शोभा नारायण का कथक, ‘मुंबई से आया मेरा दोस्त’ नाटक के मंचन की तस्वीरें शामिल हैं। जग्गी ने बताया कि वे कई सालों से फोटोग्राफी शौक के तौर पर रहे थे, लेकिन अप्रैल में जब बहन ने उन्हें प्रोफेशनल कैमरा गिफ्ट किया तो इन तस्वीरों को क्लिक किया।
अकादमी में लगी क्लाउनिंग वर्कशॉप
चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी सेक्टर-34 के हाल में फेस्टिवल के तहत युवाआें के लिए क्लाउनिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसे सुमेधा ने लगाया। पहले दिन यहां आए लोगों ने जमकर मस्ती की।