फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh all major parking became paid from today

आज से पार्किंग पेड, ऐप से एडवांस में बुक करवाएं स्पेस

Mon, 19 Jun 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 19 Jun 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh all major parking became paid from today
चंडीगढ़ पार्किंग - फोटो : amar ujala
सोमवार से आर्य इंफ्रा कंपनी पार्किंगों की कमान संभाल लेगी। सभी 26 पार्किंगों में आज से शुल्क चार्ज होगा। कंपनी ने ई स्मार्ट पार्किंग नाम से एक ऐप भी बनाया है, जिसके माध्यम से लोग शहर की किसी भी पार्किंग में अपने वाहन के लिए एडवांस में पार्किंग स्पेस बुक करवा पाएंगे और इसी ऐप के जरिये ही पार्किंग कर्मचारी प्रवेश द्वार पर पहुंचने वाले चालकों की पर्ची काटेंगे।
विज्ञापन


पार्किंगों और उनमें बचे स्पेस की पूरी जानकारी ऐप में होगी। कंपनी ने चालकों की पर्ची काटने के लिए कर्मचारियों को मोबाइल फोन दिए हैं। ऐप में कर्मचारी आने वाले वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालेंगे और पर्ची का प्रिंट निकाल देंगे। कर्मचारियों को मोबाइल के साथ ही छोटा सा प्रिंटर दिया गया है। यह प्रिंटर बेल्ट के साथ ही अटैच होगा। विदित रहे कि कंपनी ने मल्टीलेवल पार्किंग की कमान पहले ही संभाल रखी है।
विज्ञापन


पार्किंगों को स्मार्ट करने के लिए एक माह का समय
आर्य इंफ्रा कंपनी ने 250 महिला और 150 पुरुष कर्मचारियों की भर्ती की है, जिन्हेें कंपनी की ओर से ट्रेनिंग दी गई है। सोमवार के बाद से कंपनी के पास शहर की पार्किंगों को स्मार्ट करने को एक माह का समय है। मालूम हो कि आर्य इंफ्रा कंपनी ने 14 करोड़ 76 लाख रुपये में पार्किंगों को चलाने का टेंडर लिया है। पहली बार निगम को पेड पार्किंगों की नीलामी से इतनी कमाई हुई है। जबकि निगम ने शहर की पार्किंगों के टेंडर का रिजर्व प्राइस 4 करोड़ तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार माह तक पुराने रेट ही चार्ज होंगे

Chandigarh all major parking became paid from today
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
चार माह तक पुराने रेट ही चार्ज होंगे
अभी तक ज्यादातर पार्किंग खाली थी, जहां लोग निशुल्क वाहन पार्क कर रहे थे। सोमवार से अभी कंपनी की ओर से पुराना रेट ही चार्ज किया जाएगा, जबकि जो निगम ने रेट बढ़ाने का फैसला लिया है वह पार्किंग स्मार्ट बनने के तीन माह बाद लागू होगा।

कंपनी को सभी पार्किंगों को स्मार्ट बनाने के लिए एक माह का समय दिया गया है। निगम ने दो माह पहले जहां पर पार्किंग के रेट दोगुने कर दिए हैं वहीं 4 घंटे बाद हर घंटे के हिसाब से पार्किंग शुल्क वसूल किया जाएगा, लेकिन अभी 19 जून से पहले की तरह दोपहिया वाहन से दो और कार चालक से 5 रुपये शुल्क ही वसूला जाएगा।

प्रवेश और निकासी द्वार पर रखे जाएंगे नए बूथ
कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संदीप भोरा का कहना है कि सभी पार्किंग के प्रवेश और निकासी द्वार पर नए बूथ रखे जाएंगे जबकि एक माह बाद शहर की पार्किंगें पूरी तरह से स्मार्ट हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed