फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Advisor Organized Commetti to stop thievery of heritage furniture

चंडीगढ़ः हेरिटेज फर्नीचर की चोरी और नीलामी रोकने के लिए कमेटी गठित, एडवाइजर की अध्यक्षता में

Mon, 17 Jun 2019 12:12 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 17 Jun 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Advisor Organized Commetti to stop thievery of heritage furniture
हेरिटेज फर्नीचर - फोटो : फाइल फोटो
चंडीगढ़ में हेरिटेज फर्नीचर की चोरी हो रही है या फिर इसे बेचा जा रहा है। इस खिलवाड़ को रोकने के लिए यूटी प्रशासन अब पहल करने जा रहा है। इसके लिए प्रशासक  के सलाहकार मनोज परिदा की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी भारत सरकार को सिटी के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में हो रही निलामी रोकने की मांग करेगी। इसमें प्रशासन के अलावा शहर के सीनियर सिटीजन और वरिष्ठ अधिवक्ताओं को रखा गया है।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक, शहर में 100 करोड़ से अधिक के हेरिटेज फर्नीचर मौजूद हैं, जो लंबे समय से सुरक्षित नहीं हैं। बीते 10 सालों में दुनिया भर में 30 करोड़ से अधिक मूल्य की शहर की विरासती कलाकृतियों और फर्नीचर की नीलामी हो चुकी है। पहले यह नीलामी मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस में आयोजित की जा रही थी लेकिन पिछले तीन सालों से जर्मनी और इजराइल में भी चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी आयोजित की जा रही है। इस वर्ष भी एक करोड़ से अधिक की छह हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हो चुकी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हेरिटेज फर्नीचर यूटी प्रशासन, चंडीगढ़ नगर निगम, पंजाब और हरियाणा सरकारों, पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के पास मौजूद हैं। समय-समय पर यह फर्नीचर चोरी हो रहा है। यूटी प्रशासन ने भी कलाकृतियों को चोरी और तस्करी से बचाने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया गया है। यह कमेटी शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेशों में हो रही हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी को रोकने केलिए भारत सरकार से मांग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed