फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administrator's Advisor appealed to the people .. My employees have got corona check and vaccine, avoid going to the shop outside which it is not written

मेरे कर्मचारियों ने कोरोना जांच व टीका लगवा लिया है, जिस दुकान के बाहर यह न लिखा हो, वहां जाने से बचें

Mon, 26 Apr 2021 03:01 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 03:01 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administrator's Advisor appealed to the people .. My employees have got corona check and vaccine, avoid going to the shop outside which it is not written
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने शहरवासियों से अपील की है कि वे उन दुकानों में जाने से बचें, जो दुकानदार अपनी शॉप के बाहर यह लिखकर नहीं टांगता कि उसके कर्मचारियों ने कोरोना का परीक्षण कराने के साथ टीका भी लगवा लिया है। मनोज परिदा ने यह अपील वीकेंड लॉकडाउन हटाने के बाद जारी की है। माना जा रहा है कि वे इस अपील के माध्यम से कारोबारियों व ग्राहकों को कोरोना परीक्षण और टीकाकरण के प्रति जागरूक करना चाह रहे हैं। चंडीगढ़ प्रशासन का अब पूरा फोकस कोरोना जांच, टीकाकरण और कांटेक्ट ट्रेसिंग पर रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि कुछ दिन पहले भी प्रशासन की ओर से कारोबारियों से कहा गया था कि वे उनके अपने स्टाफ का कोरोना परीक्षण करवाएं और साथ में कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें। जब दोनों कार्य पूरे हो जाएं तो उसका एक बैनर टांगकर अपनी शॉप के बाहर लगाएं। सलाहकार की इस अपील का कई व्यापारियों ने समर्थन भी किया है। व्यापारियों का कहना है कि कोरोना को रोकने की जिम्मेदारी सभी की है। इसलिए वे प्रशासन के साथ हैं और जल्द से जल्द अपने कर्मचारियों का कोरोना परीक्षण और टीकाकरण करवाएंगे।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान ने कहा- फिलहाल सभी को टीका लगवाना संभव नहीं
यह दिया कारण.. अभी 45 साल से ऊपर के लोगों को लग रहा टीका, कई कर्मचारियों की उम्र इससे नीचे
मनोज परिदा की इस अपील के बाद चंडीगढ़ व्यापार मंडल की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है। व्यापार मंडल के प्रधान चरणजीव सिंह ने कहा कि व्यापार मंडल पहले से ही जनजागरुकता अभियान चला रहा है। लगातार कारोबारियों व व्यापारियों को कोरोना से बचाव के दिशानिर्देशों का पालन करने की शपथ दिला रहा है। इसके साथ ही मार्केट में कोरोना परीक्षण के शिविर लगाए जा रहे हैं। अभी सभी लोगों को कोरोना टीका लगवाना संभव नहीं है, क्योंकि केंद्र सरकार की दिशानिर्देशों के मुताबिक अभी सिर्फ 45 साल से ऊपर लोगों को ही टीका लग सकता है। कई स्टाफ 45 साल से नीचे हैं। इसलिए कोरोना के टीके में देरी हो सकती है। इसके साथ ही व्यापार मंडल ने प्रापर्टी टैक्स, बिजली, पानी, पार्किंग शुल्क व लोन राशि को माफ करने की मांग की है, ताकि कारोबारी इस विपत्ति का सामना कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
यूटी प्रशासन की पहल सराहनीय है। सेक्टर- 20 कंप्यूटर मार्केट के सभी कारोबारी व स्टाफ जल्द से जल्द कोरोना का परीक्षण कराने के साथ टीका लगवाएंगे। साथ ही सभी व्यापारी दुकानों के बाहर इस संबंध में बैनर व पोस्टर भी लगाएंगे।

-नरेश गर्ग बाबी, प्रेसिडेंट कंप्यूटर मार्केट सेक्टर- 20
कोट
अपील का समर्थन करते हैं
इस महामारी से निपटने की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की नहीं बल्कि पूरे समाज की है और तभी इसका मुकाबला भी कर सकेंगे। यूटी प्रशासनक के सलाहकार की अपील का समर्थन करते हैं। हमारे कुछ कर्मचारी 45 साल की उम्र से छोटे हैं। इसलिए टीकाकरण एक मई के बाद ही हो सकेगा। जैसे ही टीकाकरण और परीक्षण होता है, इसका बैनर अपनी शॉप के बाहर लगवा देंगे।
-विकास गर्ग, पीपी ज्वेलर्स सेक्टर- 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed