{"_id":"578fbf494f1c1b1e25c4b96b","slug":"chandigarh-administrator-had-flagged-off-the-mountaineering-teams","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में प्रशासक ने हरी झंडी दिखाकर पर्वतारोही दल को किया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ में प्रशासक ने हरी झंडी दिखाकर पर्वतारोही दल को किया रवाना
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Governor with Mountaineering Teams
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा और पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने राजभवन से बुधवार को इंटर नेशनल एकेडमी ऑफ माउंटेनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स मैसूर के पर्वतारोहण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस 20 सदस्यीय दल में कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के 13 पुरुष और सात महिलाओं को शामिल किया गया है।
यह दल 30 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में 17 हजार 500 फुट ऊंची चोटी फ्रें डशिप पीक पर चढ़ाई करेगा। इस अवसर पर राज्यपाल ने दल को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे ही साहसी युवाओं के कारण देश का नाम आज दुनिया भर में विख्यात है। उन्होंने दल के सब सदस्यों को उनके अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया।
अभियान के बारे में इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ माउंटेनियरिंग एंड एलाइड स्पोर्ट्स मैसूर के सचिव दीपक सोलंकी ने बताया कि 15 सालों में एकेडमी ने 40 से ज्यादा पर्वतारोहण अभियानों के जरिए लगभग एक हजार विद्यार्थियों को पर्वतारोहण कराया है। टीम लीडर देवेंद्र तिवारी ने बताया कि दल में शामिल सातों महिलाएं गृहणी हैं। यह घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर कुछ नया कर दिखाने का साहस कर रही हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डा. अमित अग्रवाल भी उपस्थित थे।