{"_id":"9a77d99ec8b7b773162c40b3ff43c147","slug":"chandigarh-administration-will-heard-public-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड न्यूज: अब हर शुक्रवार को डीसी आपके द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड न्यूज: अब हर शुक्रवार को डीसी आपके द्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
अब चंडीगढ़ डीसी आपकी समस्याएं सुनने खुद आपके पास आएंगे। 8 जनवरी से हर शुक्रवार को डीसी अजीत बालाजी जोशी आपके द्वार आएंगे। लोगों की समस्याओं को निपटाने के लिए वह एरिया वाइज पब्लिक कैंप शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
तीनों एसडीएम क्षेत्रों के साथ ही ज्यादा समस्याओं वाले क्षेत्रों में इन कैंपों का आयोजन होगा। इतना ही नहीं मौके पर ही समस्या का निदान भी होगा। इसके लिए संबंधित क्षेत्र का एसडीएम और एसएचओ के साथ अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, जिससे फाइलों पर मौके पर ही जवाब मांगा जा सके।
विज्ञापन
डीसी अजीत बालाजी जोशी ने फरियादियों के इंतजार को खत्म करने के लिए यह फैसला लिया है। कैंप में कानून व्यवस्था, प्रॉपर्टी संबंधी मुद्दे और बुजुर्गों के मामले सुने जाएंगे।
विज्ञापन
ये है कैंपों का शेड्यूल
8 जनवरी को सेक्टर-48 के कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर-47, 48 और फैदां गांव के लोगों की समस्याएं सुनीं जाएंगी। 15 जनवरी को सेक्टर-48 के कम्युनिटी सेंटर में बैरमाजरा, इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2, रामदरबार कॉलोनी, हल्लोमाजरा और बहलाना के लोग अपनी बात रखेंगे। 22 जनवरी को सेक्टर-49 के कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर-45, 46, 49 और 50 के लोगों की और 29 जनवरी को सेक्टर-45 के कम्युनिटी सेंटर में सेक्टर-63 और बुड़ैल गांव की जनसमस्याएं सुनीं जाएंगी।