फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, Administration will give pension to retired employees of corporation

प्रशासन ही देगा निगम से सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन

Fri, 26 Feb 2021 02:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 02:28 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, Administration will give pension to retired employees of corporation
चंडीगढ़। नगर निगम से हाल ही में सेवानिवृत्त हुए इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को प्रशासन ही पेंशन देगा। लगातार उठ रही मांग के बाद वीरवार को प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने पत्र लिखकर यह स्पष्ट कर दिया। ज्ञात हो कि प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था। गृह मंत्रालय की ओर से जारी मानक के अनुसार जिस विभाग से जो कर्मचारी स्थानांतरित होकर आया है, उसे उसी विभाग से पेंशन दी जाएगी।
विज्ञापन

निगम आयुक्त केके यादव ने बताया कि निगम से पिछले साल इंजीनियरिंग विभाग के 74 कर्मचारी, अग्निशमन विभाग के पांच कर्मचारी व एमओएच से 38 कर्मचारी रिटायर हुए थे। इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारी प्रशासन की ओर से निगम में स्थानांतरित होकर आए थे। वहीं अग्निशमन विभाग के कर्मचारी डीसी ऑफिस और एमओएच विभाग के कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आते हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी मानक के अनुसार इन कर्मचारियों को जिस विभाग से पेंशन मिलनी चाहिए, वहां पत्र लिखा गया था। सलाहकार की अध्यक्षता में इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई थी। इसमें तय हुआ कि जिस विभाग के अंतर्गत जो कर्मचारी आता है, उसे उसी विभाग से पेंशन मिलेगी। निगम से एक साथ 122 कर्मचारी रिटायर हुए थे। इस फैसले के बाद अब निगम को सिर्फ पांच कर्मचारियों को पेंशन देनी होगी, क्योंकि वह निगम के ही कर्मचारी है। वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम के लिए यह किसी बड़ी राहत से कम खबर नहीं है, क्योंकि इस मामले को लेकर निगम ने प्रशासन को काफी पहले पत्र लिख दिया था, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि न होने से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को परेशान होना पड़ रहा था। कर्मचारी संगठन भी इसे लेकर प्रशासन के अधिकारियों से मिले थे।
विज्ञापन

बॉक्स
पुराने भुगतान के लिए भी लिखेंगे पत्र, निगम को सालाना 60 करोड़ का फायदा
निगम के अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन से निगम में आए जितने कर्मचारियों को अब तक निगम ने पेंशन दी है, उसके भुगतान के लिए भी निगम प्रशासन को पत्र लिखेगा। वहीं इस फैसले से निगम को सालाना 60 करोड़ रुपये का फायदा होगा। वहीं हाल ही में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों का भी निगम को लगभग 16 करोड़ रुपये बच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed