फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Seeks double budget from Centre

चंडीगढ़ प्रशासन ने इस बार केंद्र से मांगा दोगुणा बजट

Sat, 27 Feb 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Seeks double budget from Centre

रेल बजट के बाद अब आम बजट की चर्चा हो रही है। सोमवार को आम बजट आ रहा है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इस बार केंद्र सरकार से प्लान बजट हेड में 2 हजार 95 करोड़ रुपये की मांग की है। यह राशि 2015-16 में मांगी गई राशि की लगभग दोगुणा है। जबकि नॉन प्लान बजट हेड में 3 हजार 394 करोड़ रुपये मांगे हैं, जो पिछले साल से 350 करोड़ रुपये अधिक है।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2015-16 के लिए प्लान बजट के तहत 860 करोड़ रुपये मांगे गए थे, हालांकि बाद में करीब 225 करोड़ कटने केबाद यह रकम 634 करोड़ रह गई। बात वित्त वर्ष 2016-17 की करें तो इसके लिए प्रशासन ने वित्त मंत्रालय को 2 हजार 95 करोड़ रुपये का बजट एस्टीमेट मंजूरी करने केलिए भेजा है।
विज्ञापन


वहीं नॉन प्लान बजट 2016-17 के लिए 3394.81 करोड़ रुपये की मांग की गई है। जबकि 2015-16 में 2971.47 करोड़ रुपये मांगे गए थे। प्रशासन ने प्लान बजट के तहत करीब 1235 करोड़ रुपये अधिक मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक 500 करोड़ रुपये स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए मांगे गए हैं, हालांकि वित्त मंत्रालय की कैंची एस्टीमेट बजट पर जरूर चलती है। इस बार भी एस्टीमेट में मांगी गई पूरी रकम मिलने के कम ही आसार लग रहे हैं।

प्लान बजट एस्टीमेट करोड़ में
विवरण------------------------2015-16 बजट एस्टीमेट----2016-17 बजट एस्टीमेट

सैलरी--------------------------49.7----------------------------52.75
वेजेज--------------------------29.68--------------------------35.84
मेडिकल ट्रीटमेंट---------------1.15--------------------------1.11
डोमेस्टिक ट्रेवल खर्च----------2 लाख--------------------------2 लाख
ऑफिस खर्च-------------------24.01--------------------------23.57
अन्य प्रशासनिक खर्च---------1.34--------------------------1.49
सप्लाई एंड मैटीरियल---------31.04--------------------------52.74
पीओएल-----------------------10.5--------------------------15
विज्ञापन और प्रचार----------55 लाख------------------------55 लाख
छोटे कार्य---------------------3.32--------------------------6.18
प्रोफेशनल सर्विसेज------------7-----------------------------15.25
अन्य अनुबंध सेवाएं----------4------------------------------5
ग्रांट्स इन एड जनरल------129.14-------------------------616.07
सब्सिडी----------------------4 लाख--------------------------4 लाख
स्कॉलरशिप-----------------3.66-----------------------------3.81
ग्रांट्स इन एड सैलरी------92 लाख-----------------------------1
अन्य खर्च-----------------107.43-----------------------------208.1
मोटर व्हीकल्स------------51.05-----------------------------59.79
मशीनरी और उपकरण----57.97-----------------------------74.71
बड़े कार्य------------------328.73-----------------------------866.17
निवेश-------------------------2.1-----------------------------2.1
अन्य कैपिटल खर्च--------17.18-----------------------------53.61
कुल-------------------------860-----------------------------2 हजार 95

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed