फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh administration released notice for no submittion of house tax

चंडीगढ़वासियों! हाउस टैक्स नहीं भरा तो ये खबर आपके लिए है, ध्यान दें

Tue, 02 Jan 2018 03:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 02 Jan 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
chandigarh administration released notice for no submittion of house tax
हाउस टैक्स - फोटो : DEMO Pics
अगर हाउस टैक्स नहीं भरा है तो चंडीगढ़वासियों ये खबर आपके लिए है। ध्यान दें, वरना बड़ी परेशानी झेलेंगे और चक्कर भी काटने पड़ेंगे। दरअसल सेक्टर-16 और 22 में दो हजार ऐसे घर हैं, जिनके मालिकों ने एक बार भी हाउस टैक्स जमा नहीं करवाया है। जबकि यह टैक्स साल 2013 से लागू है। अब नगर निगम ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सोमवार को हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए ऐसे घरों को नोटिस भेजा है।
विज्ञापन


इसी तरह निगम ने आगामी दिनों में शहर में ऐसे 25 से 30 हजार और मकान मालिकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। कारण यह है कि इससे पहले नगर निगम के पास ऐसा कोई रिकार्ड नहीं था कि किस घर का टैक्स आया है और किसका नहीं। नगर निगम के पास घरों के कवर एरिया का भी कोई रिकार्ड उपलब्ध नही है। निगम ने जीआईएस मैपिंग के जरिए प्रत्येक घर का सर्वे करवाने का ठेका दिया है।
विज्ञापन


सर्वे के तहत अभी सेक्टर-16 और 22 के रिहायशी इलाके में बने मकानों का रिकार्ड आया है। इसमें पता चला है कि दो हजार घरों का हाउस टैक्स एक बार भी जमा नहीं हुआ है। नगर निगम की टैक्स ब्रांच के अनुसार जैसे -जैसे रिकार्ड उपलब्ध होता रहेगा, इसी आधार पर बकाया टैक्स वसूली के लिए नोटिस भेजने की प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्स जमा करने के लिए 31 जनवरी तक का मौका
चालू वित सत्र में नगर निगम को अब तक  हाउस टैक्स से सात करोड़ 12 लाख रुपये इकट्ठे हुए हैं। नगर निगम की ओर से हाउस टैक्स स्कीम जमा करवाने की सेल्फ असेसमेंट स्कीम लांच की जाती है। शहर में पांच मरले से लेकर ऊपर तक के मकानों में हाउस टैक्स लगता है। सोमवार को जिन दो हजार मकान मालिकों को नोटिस जारी किया गया, उन्हें हाउस टैक्स जमा करवाने करने के लिए 31 जनवरी तक का मौका दिया गया है। पहली बार ऐसा हुआ है, जब नगर निगम ने इतनी बड़ी संख्या में एक साथ नोटिस भेजे हैं।


सेक्टर-22 के तीन शोरूम को भी सील करने का नोटिस
शहर के सेक्टर-22 के तीन शोरूम को भी सील करने का नोटिस सोमवार को नगर निगम की ओर से जारी किया गया। निगम के इन शेारूम को अंतिम मौका दिया गया है, टैक्स जमा न होने की सूरत में शोरूम सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed