{"_id":"99e8f08e080674f802891e8d65e2ee19","slug":"chandigarh-administration-hiked-pension-of-disable-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को चंडीगढ़ प्रशासन ने दिया खास तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को चंडीगढ़ प्रशासन ने दिया खास तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 27 Jan 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अशक्त लोगों को गणतंत्र दिवस के मौके पर चंडीगढ़ प्रशासन ने बड़ा तोहफा दिया है। उनकी पेंशन में इजाफा कर दिया गया है। यूटी सचिवालय में चंडीगढ़ समाज कल्याण विभाग की स्टेट एक्जिक्यूटिव कमेटी डिसएबिलटिस की बैठक हुई।
विज्ञापन
मीटिंग सोशल वेलफेयर की सेक्रेटरी भावना गर्ग ने ली। इस दौरान असक्त लोगों की पेंशन को 500 से बढ़ाकर दो हजार रुपये कर दी गई।
मीटिंग में यह फैसला लिया गया कि असक्त लोगों के परिवार की आय दो लाख रुपये है तो भी वह इस पेंशन का लाभ उठा सकते हैं।
इस दौरान यह भी फैसला लिया गया कि असक्त व्यक्ति को फ्रैक्चर होने पर मिलने वाली अनुदान राशि 20 से बढ़ाकर 40 हजार रुपये तक कर दी गई है।
वहीं मीटिंग में कमेटी की मेंबर एवं शहर की पूर्व मेयर कमलेश सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं कमेटी ने लोगों के लिए एक हजार व्हील चेयर खरीदने का फैसला लिया है।
विज्ञापन