फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Extends Corona Testing

कोरोना संक्रमणः चंडीगढ़ ने तीन गुना बढ़ाई जांच, और बढ़ेंगे एक्टिव केस...पर रिकवरी रेट भी ज्यादा

Tue, 28 Jul 2020 12:01 PM IST
खुशबू गोयल रिशु राज सिंह, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 28 Jul 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Extends Corona Testing
कोरोना जांच
चंडीगढ़ में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसका एक कारण यह भी है कि प्रशासन ने पिछले एक हफ्ते से कोरोना की टेस्टिंग की संख्या को लगभग तीन गुना तक बढ़ा दिया है। पहले जहां शहर में रोजाना 80 से 90 सैंपल लिए जा रहे थे, वहीं अब 250 के करीब सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इससे आने वाले दिनों में भी कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ना तय है। प्रशासन ने भले ही टेस्टिंग की संख्या बढ़ा दी है, लेकिन अभी भी चंडीगढ़ अपनी क्षमता से काफी कम कोरोना मरीजों की जांच कर रहा है। चंडीगढ़ के पीजीआई, जीएमसीएच-32 और प्राइवेट लैब की क्षमता रोजाना 800 से 1000 सैंपल जांच की है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि वह इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) की गाइडलाइन के तहत काम कर रहे हैं और उसी के हिसाब से सैंपल लिए जा रहे हैं। चंडीगढ़ में अप्रैल और मई में सैंपल की संख्या में इजाफा हुआ था, लेकिन मई के आखिर और जून में सैंपल की संख्या कम होती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जून को मात्र 31 सैंपल लिए गए थे। जून महीने के पहले 16 दिनों में सिर्फ 1299 सैंपल ही लिए थे। औसतन रोजाना 81 सैंपल हैं, लेकिन अब जाकर इसकी संख्या को बढ़ाया गया है, इसलिए बीते एक हफ्ते से कोरोना के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं।

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ चंडीगढ़ में मामले बढ़े हैं। इसका एक कारण यह भी है कि कोरोना वायरस के सैंपलों की संख्या को काफी बढ़ा दिया है। हालांकि, चंडीगढ़ में कोरोना से मरने वालों की दर काफी कम है और रिकवरी रेट कई राज्यों व यूटी से ज्यादा है।
- मनोज परिदा, एडवाइजर

सैंपल की जांच की क्षमता (रोजाना)

पीजीआई - 500
जीएमसीएच-32- 300
इमटेक व प्राइवेट लैब- 200

दिन-----सैंपल की संख्या
20 जुलाई - 116
21 - 196
22 - 276
23 - 233
24 - 250
25 - 328
26 - 250
27 - 178  (नोट: यह आंकड़े जुलाई महीने के हैं और चंडीगढ़ प्रशासन के मीडिया बुलेटिन से लिए गए हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed