{"_id":"6673ce9b1e24ced42d019aa5","slug":"chandigarh-administration-demolish-temple-in-manimajra-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: मनीमाजरा में मंदिर तोड़ने पहुंची निगम की टीम का विरोध, जेसीबी के सामने डटे मेयर कुलदीप कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: मनीमाजरा में मंदिर तोड़ने पहुंची निगम की टीम का विरोध, जेसीबी के सामने डटे मेयर कुलदीप कुमार
Thu, 20 Jun 2024 03:04 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा (चंडीगढ़)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 03:04 PM IST
सार
तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट दताराम पांडे के नेतृत्व में निगम की टीम मंदिर तोड़ने के लिए मनीमाजरा के सुभाष नगर में पहुंची लेकिन मेयर कुलदीप कुमार जेसीबी मशीन के सामने खड़े हो गए और तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध शुरू किया।
विज्ञापन
मनीमाजरा में मंदिर तोड़ने की कार्रवाई शुरू
- फोटो : संवाद
विस्तार
मनीमाजरा के वार्ड नंबर 4 स्थित सुभाष नगर एरिया में कार्रवाई करते हुए नगर निगम ने वहां पर बने शिव मंदिर, साईं मंदिर और अवैध कमरों को गिरा दिया। इस पूरी कार्रवाई में चार जेसीबी मशीन लगाई गई। हालांकि भारी विरोध के चलते कार्रवाई को नगर निगम डेढ़ घंटे बाद शुरू कर पाया। निगम ने यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश पर की है।
विज्ञापन
सुबह 9:30 बजे नगर निगम द्वारा कार्रवाई शुरू करते ही सबसे पहले मेयर कुलदीप कुमार ही स्थानीय पार्षद और मंदिर कमेटी व आसपास के लोगों के साथ जेसीबी मशीन और पुलिस के सामने खड़े होकर विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग करके सबको वहां से हटाया। जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसीलदार कम ड्यूटी मजिस्ट्रेट विनय चौधरी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में डीएसपी पी. अभिनंदन की अगुवाई में भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। लोगों के विरोध की भनक लगने के बाद चंडीगढ़ पुलिस के एसपी सिटी मुदुल ने खुद आकर मौके पर पूरा जायजा लिया था। उसके बाद आईटी पार्क थाना प्रभारी जुलदान सिंह और उनके पूरी पुलिस टीम ने यहां पर हंगामा को रोकने के लिए पूरी व्यवस्था की हुई थी।
निगम की जेसीबी मशीन और लेबर के लोग सुबह 9:00 बजे से पहले ही पहुंच गए थे लेकिन जैसे ही जेसीबी मशीन ने मंदिर की तरफ बढ़ना शुरू किया तो मेयर कुलदीप कुमार जेसीबी मशीन के आगे आकर खड़े हो गए। इस दौरान उनके साथ एरिया की पार्षद सुमन शर्मा और मंदिर कमेटी के लोग भी मौजूद रहे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट विनय चौधरी और निगम अधिकारियों के साथ लंबी बातचीत के बाद मंदिर के कुछ एरिया तोड़ने पर सहमति बनी तो उसके बाद फिर आगे की कार्रवाई शुरू हुई। लेकिन यहां पुराने बने शिव मंदिर कमेटी के सदस्य ने फिर गेट पर पहुंचते ही विरोध शुरू कर दिया।
कमेटी के सदस्य चाहते थे कि पुराने मंदिर की किसी भी इमारत को न तोड़कर कुछ ही समय पहले जो साईं मंदिर बना है, उसको ही तोड़ा जाए। हालांकि निगम ने पहले उस मंदिर को तोड़ना शुरू कर दिया था लेकिन फिर मौके पर पहुंचे आप नेता सनी अहलूवालिया में अंदर रखी साईं की मूर्ति को वहां से न हटाने पर विरोध जताया तो जेसीबी ने मंदिर के कमरों को तोड़ना शुरू किया। इसके विरोध में लोग आए तो पुलिस ने सबको घसीट कर मंदिर से बाहर निकाला और हिरासत में लेकर पुलिस बस में बैठा लिया। उसके बाद फिर पुलिस ने जेसीबी मशीन लगाकर मंदिर में अपने कमरों की कार्रवाई को तोड़ना शुरू किया।