फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration declared leave on 22 January

श्री राम मंदिर: 22 जनवरी को चंडीगढ़ में छुट्टी का एलान, पीयू में भी रहेगा अवकाश, वकील भी नहीं करेंगे काम

Fri, 19 Jan 2024 08:59 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jan 2024 08:59 PM IST
सार

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी पूरे देश में धूमधाम से चल रही है। 22 जनवरी को पूरे देश में उत्साह का माहौल होगा। यही वजह है कि अब चंडीगढ़ में प्रशासन ने 22 जनवरी को छुट्टी का एलान कर दिया है। सभी दफ्तर और शैक्षाणिक संस्थान बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Chandigarh administration declared leave on 22 January
भव्य राम मंदिर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 22 जनवरी को शहर के सभी सरकारी प्रतिष्ठानों में अवकाश घोषित किया गया है। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के तहत 22 को सभी सरकारी स्कूल, बोर्ड, कारपोरेशन और औद्योगिक संस्थान बंद रहेंगे। इसको लेकर सभी प्रशासनिक सचिवों को सूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन

पीयू में भी छुट्टी घोषित, परीक्षाएं होंगी

22 जनवरी को पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) ने छुट्टी की घोषणा कर दी है। मगर परीक्षाएं पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। पीयू के डिप्टी रजिस्ट्रार (जनरल) की तरफ से इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी किया गया है। आदेश में लिखा है कि यूनिवर्सिटी परिसर में स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षण/गैर-शिक्षण विभाग/कार्यालय व चंडीगढ़ में स्थित सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी कॉलेज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने के लिए 22 जनवरी को बंद रहेंगे। हालांकि, सभी बैठकें और परीक्षाएं पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की अदालतों में 22 को वकील नहीं करेंगे काम

बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ की सभी अदालतों की बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते वकीलों को नो वर्क के तौर पर रखने का अनुरोध किया है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन व विभिन्न अन्य बार की ओर से अनुरोध के बाद बार काउंसिल ने यह पत्र जारी किया है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखते हुए सोमवार को अवकाश घोषित करने की अपील की है। हाईकोर्ट बार के मानद सचिव स्वर्ण सिंह टिवाना की ओर से इस संबंध में पत्र लिखा गया है। इसमें कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया गया कि 22 जनवरी को हाईकोर्ट में अवकाश घोषित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed