फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh administration and PU verbal Spat over opening of library 

आमने-सामने : लाइब्रेरी बंद करने को प्रशासनिक आदेश बताने पर भड़का यूटी प्रशासन, कहा-पीयू स्वायत्त संस्था है 

Thu, 01 Apr 2021 01:04 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 01 Apr 2021 01:04 PM IST
सार

  • पीयू ने कहा, यूटी प्रशासन के आदेश के बाद बंद किया पुस्तकालय 
  • यूटी प्रशासन का जवाब, पीयू खुद लेती है निर्णय, हमारी कोई भूमिका नहीं 
  • छात्रों को आश्वासन, यूटी प्रशासन के फैसले के बाद लेंगे खोलने पर फैसला 

विज्ञापन
Chandigarh administration and PU verbal Spat over opening of library 
पीयू में लाइब्रेरी खुलवाने के लिए प्रदर्शन करते विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के एसी जोशी पुस्तकालय के बंद होने पर पीयू और यूटी प्रशासन आमने-सामने आ गए हैं। एक तरफ पीयू का कहना है कि यूटी प्रशासन के आदेश के बाद पुस्तकालय बंद किया गया, वहीं चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि पुस्तकालय को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए हैं। पीयू एक स्वायत्त संस्था है, वह अपने निर्णय खुद लेती है। इसमें प्रशासन की कोई भूमिका नहीं है। 

विज्ञापन


पीयू एसी जोशी पुस्तकालय के बाहर विद्यार्थी पिछले आठ दिनों से उसे खुलवाने के लिए दिन-रात धरने पर बैठे हैं। पीयू प्रशासन विद्यार्थियों को कह रहा है कि चंडीगढ़ प्रशासन के निर्देशों के अनुसार लाइब्रेरी बंद की है। उधर, पीयू के अधिकारियों ने वीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों से बैठक कर धैर्य रखने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन के निर्णय के बाद एक अप्रैल को वे बैठक कर पुस्तकालय खोलने के लिए फैसला लेंगे। विद्यार्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की बात मानी और प्रदर्शन खत्म कर वापस एसी जोशी पुस्तकालय के बाहर आकर धरने पर बैठ गए। विद्यार्थी यहां अपनी किताबें लेकर आ गए हैं। वे यहीं पढ़ाई करते हैं और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं। विद्यार्थियों ने बुधवार को लेबर कानून को लेकर वार्ता आयोजित की। विद्यार्थियों का कहना है कि वे पुस्तकालय खुलने के बाद ही धरने से उठेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइब्रेरी को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए 
हमारी तरफ से पंजाब यूनिवर्सिटी के पुस्तकालय को बंद करने के कोई निर्देश नहीं दिए गए हैं। हमने स्कूलों और कॉलेज के विद्यार्थियों को लेकर निर्देश जारी किए थे, उसमें भी पुस्तकालय का जिक्र नहीं था। पीयू स्वायत्त संस्था है, वह अपने निर्णय खुद लेती है।  - रुबिंदरजीत सिंह बराड़, शिक्षा निदेशक, यूटी प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed