फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, accident, Laborer fell first floor, building under construction, serious

निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल से गिरा मजदूर, गंभीर

Sun, 30 Oct 2022 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, accident, Laborer fell first floor, building under construction, serious
चंडीगढ़। सेक्टर-37 में निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल से गिरकर एक मजदूर घायल हो गया। घायल मजदूर संजय को जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सेक्टर-39 थाना प्रभारी ईरम रिजवी ने बताया कि घायल बयान देने की हालत में नहीं है। उसके बयान के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर करीब 12 बजे की है। पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि मकान नंबर 2620 में घर का लैंटर गिर गया है। इसके बाद पुलिस, सिविल डिफेंस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं तो पता चला कि निर्माणाधीन बिल्डिंग की पहली मंजिल पर काम कर रहा मजदूर नीचे आ गिरा है। पुलिस ने घायल संजय को एंबुलेंस से सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया। उसके सिर पर चोट लगी है। इसके अलावा मजदूर को फ्रैक्चर भी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के लोगों के बयान लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed