फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh, accident, Crime, Jalandhar girl, strangled to death, body found near Sukhna

पोस्टमार्टम में खुलासा ;गला घोटकर की गई थी युवती की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान

Sun, 30 Oct 2022 01:34 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
chandigarh, accident, Crime, Jalandhar girl, strangled to death, body found near Sukhna
चंडीगढ़। सुखना लेक के साथ सटे बुद्धा पार्क में मिले युवती के शव का शनिवार को डॉक्टरों के बोर्ड ने सेक्टर-16 अस्पताल में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि युवती की गला घोटकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट सोमवार को आएगी, जिसमें सभी एंगल साफ हो जाएंगे। रिपोर्ट में हत्या का समय भी पता चल जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे जालंधर के नकोदर निवासी 22 वर्षीय युवती बेसुध हालत में बुद्धा पार्क में नाले के किनारे मिली थी। उसके गले में चुन्नी बंधी हुई थी। शव के पास से दो बैग और चप्पल मिली थी। डीएसपी पलक गोयल ने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी घर से चर्च जाने के लिए निकलती थी। पुलिस अब जांच करेगी कि वह चंडीगढ़ में किसके साथ और क्यों आती थी।
विज्ञापन

चनेे बेचने वाले ने दी थी पुलिस को सूचना
पुलिस आरोपी तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। मृतका के मोबाइल की कॉल डिटेल्स को भी चेक कर रही है। डीएसपी पलक गोयल ने बताया कि बुद्धा पार्क में एक युवक चने बेच रहा था। सबसे पहले उसने युवती को बेसुध हालत में देखा। उसने इसकी सूचना सेक्टर-3 थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद तुरंत सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बाद में पता चला कि यह एरिया सेक्टर-26 थाना अंतर्गत में पड़ता है। इसके बाद डीएसपी पलक गोयल, सेक्टर-26 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह और अपराध शाखा की टीम पहुंची। वहीं फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने उसे सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed