फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh accident, 4 death in road accident on different places

चंडीगढ़ के लिए 'अमंगल'वार, सड़क हादसों में युवती सहित चार की मौत

Wed, 22 Mar 2017 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Mar 2017 10:09 AM IST
विज्ञापन
chandigarh accident, 4 death in road accident on different places
- फोटो : Demo Pic
चंडीगढ़ में चार अलग-अलग सड़क हादसों में युवती समेत चार की मौत हो गई। दो हादसे सेक्टर 47, जबकि एक-एक दड़वा और सेक्टर-36 में हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया बाकी के मामलों में  आरोपी की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


सोमवार को सेक्टर-47 स्थित मकान नंबर 401 के पास पंचकूला सेक्टर-26 निवासी रोहतास कुमार (30) की स्विफ्ट कार की चपेट में आने से मौत हो गई। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक सेक्टर-47 के निवासी सतीश कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बाद में सतीश को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


दूसरा हादसा दड़वा में शाम करीब 8.00 बजे हुआ। रायुपर खुर्द निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मनीमाजरा निवासी अपने जीजा नरेश (35) के साथ मोटरसाइकिल पर रायपुर खुर्द से मनीमाजरा जा रहा था। जैसे ही वो दड़वा श्मशान घाट के पास पहुंचे तो एक तेज रफ्तार कार चालक उनको टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर ने घायल नरेश को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया जहां उसकी मौत हो गई। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक पुलिस स्टेशन ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मामले में पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार किया

chandigarh accident, 4 death in road accident on different places
Accident - फोटो : Demo Pic
तीसरा हादसा सेक्टर-47 लाइट प्वाइंट के पास मोटरसाइकिल व ट्रक के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल पर उत्तरप्रदेश के गांव अकोना सिसमा बाबू का निवासी गोपाल चौहान (35) आ रहा था। जैसे ही वह सेक्टर-47 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचा आगे जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया। गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई। शव को पुलिस ने जीएमसीएच-32 में रखवा दिया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि गोपाल ने काफी शराब पी हुई थी। गोपाल मोहाली में फैक्टरी में काम करता था। मौके पर मौजूद होमगार्ड वालंटियर तेजिंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हादसे में बाइक चालक गोपाल ट्रक में पीछे से जा भिड़ा। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ लापरवाही से बाइक चलाने का केस दर्ज किया है।

चौथा हादसा सेक्टर 36-37 लाइट प्वाइंट पर 8 मार्च की सुबह हुआ था। इसमें सेक्टर-41 की निवासी नितिका नेगी (24) के एक्टिवा को कोई अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया था। मौके पर पहुंची पीसीआर नितिका को लेकर जीएमएसएच-16 लेकर गई। वहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां 20 मार्च को नितिका की मौत हो गई। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed