{"_id":"632a1fe05de97e61277e1318","slug":"chandigarh-a-head-on-collision-between-a-police-bus-and-a-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh : पुलिस बस और कार में आमने सामने की टक्कर, दो युवतियां समेत चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh : पुलिस बस और कार में आमने सामने की टक्कर, दो युवतियां समेत चार गंभीर रूप से घायल
Wed, 21 Sep 2022 01:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
संदीप खत्री, चंडीगढ़
संदीप खत्री, चंडीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Sep 2022 01:47 AM IST
सार
Chandigarh : सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन की गेट नम्बर 2 के सामने मोड़ पार पुलिस बस और स्विफ़्ट कार में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी की कार के एयरबैग भी खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दो युवतियां और दो युवक सवार थे।
विज्ञापन
हादसे के बाद...
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन की गेट नम्बर 2 के सामने मोड़ पार पुलिस बस और स्विफ़्ट कार में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी की कार के एयरबैग भी खुल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दो युवतियां और दो युवक सवार थे। हादसे में चारों कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौक़े पर पहुंची पीसीआर गाड़ी ने घायलों को सेक्टर 16 अस्पताल पहुँचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
पुलिस को घायलों की पीबी 13 नम्बर की होंडा अमेज कार से बियर की बोतलें भी बरामद हुई। पुलिस जांच कर रही है कि गलती किसकी की है। साथ ही याभी जांच कर राही हाई कि कार सवार शराब पीकर गाड़ी तो नहीं चला रहा था। जानकारी के अनुसार पुलिस बस सेक्टर 26 मंडी चौक से आ राही थी। बस चालक पुलिसकर्मी बस लेकर सेक्टर 26 पुलिस लाइन में जा रह था।
विज्ञापन
वहीं कार सवार सेक्टर 26 बापूधाम कॉलोनी लाइट प्वाइंट की तरफ़ आ रहे थे। क़रीब पौने एक बजे मंडी के मोड़ पर बस और कार की टक्कर हो गई। किसी राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौक़े पर पहुँची पीसीआर ने घायलों को कार से निकाला और अस्पताल पहुँचाया। वहीं हादसे की सूचना की बाद सेक्टर 26 थाना प्रभारी मनिंदर सिंह मौक़े पर पहुँचे। उन्होंने अस्पताल पहुँचकर घायलों की हालत का जायज़ा लिया। बताया जा रहा है कि एक युवती ज़िंदगी और मौत से जूझ रही है।
विज्ञापन