फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh 10 year old girl rape case, Dna Not Matched With Rapist

10 साल की बच्ची से रेप केस में आया नया मोड़, SC ने मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

Sat, 23 Sep 2017 02:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 23 Sep 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
Chandigarh 10 year old girl rape case, Dna Not Matched With Rapist
बच्ची के साथ दुराचार किया
दस वर्षीय बच्ची से दुराचार मामले में अब एक और नया मोड़ आ गया है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने हस्तक्षेप करते हुए केस की स्टेट्स रिपोर्ट मांगी है। नवजात का डीएनए मुख्य आरोपी से मैच नहीं होने पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने चंडीगढ़ पुलिस को 12 अक्तूबर को केस की स्टेट्स रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 12 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को नवजात बच्ची के पिता का पता करने के लिए पहले गिरफ्तार आरोपी के फिर से डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि जिस 10 वर्षीय रेप पीड़ित बच्ची ने बच्चे को जन्म दिया है, उसका डीएनए पहले आरोपी से मैच नहीं हुआ है। राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि इस मामले में गिरफ्तार दूसरे आरोपी का डीएनए सैंपल की जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा गया है।
विज्ञापन


न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और दीपक गुप्ता की पीठ को वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने बताया कि पीड़िता का स्वास्थ्य अब सामान्य है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। जयसिंह ने राज्य विधि सेवा प्राधिकरण के हवाले से कहा कि मामले की उचित जांच होनी चाहिए। वहीं दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने दो दिन का रिमांड समाप्त होने पर अदालत में पेश किया। पुलिस के रिमांड न मांगने पर अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed