{"_id":"5a1732244f1c1bd0408b88d3","slug":"chandiagrh-carnival-ninja-sharry-maan-three-days-chandigarh-carnival","type":"story","status":"publish","title_hn":"निंजा के एटिट्यूड से लेकर शैरी की यारी, सब होगा कार्निवाल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निंजा के एटिट्यूड से लेकर शैरी की यारी, सब होगा कार्निवाल में
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय कार्निवाल मेला शुक्रवार से शुरू हो रहा है। मेले की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चंडीगढ़ एक बार फिर इस फेस्टिवल में झूमने को तैयार है। सुबह दस बजे फलोट्स की रैली निकालकर कार्निवाल मेला शुरू किया जाएगा। इस रैली को सेक्टर 10 से लेकर सेक्टर 17 तक निकाला जाएगा।
कार्निवाल की खास पेशकश यहां बनाए गए फलोट्स है, क्योंकि इन्हें विशेष तौर पर कार्निवाल मेले के लिए बनाया जाता है। फलोट्स को कार्निवाल की परंपरा कहा जाता है। कार्निवाल के पहले दिन पंजाबी म्यूजिकल नाइट में पंजाबी गायक निंजा अपने गीतों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेले के दूसरे दिन गायक शैरी मान चंडीगढ़ियों को झुमाएंगे।
यूटी प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित मेले की खास पेशकश यहां बनाए गए फलोट्स हैं, जिन्हें आकर्षक बनाने के लिए छात्रों ने दिन रात मेहनत के साथ इन्हें सजाया है। यहां अलग अलग तरह के झूले देखे जा रहे हैं, जिनमें क्रॉस रेंजर्स, घोड़ा गाड़ी, कट्टर पिलर, छोटा झूला, हिंडोला शामिल है।
विज्ञापन
यहां पर लोगों के लिए फन गेम्स लगाई गई हैं। फन गेम्स में पुल गेम्स, रिंग गेम्स, वाटर गेम्स और शूटिंग गेम्स है। कार्निवाल मेले में संगीत नाटक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कार्यक्रम के दो सेशन रहेंगे। पहला सेशन आओ और गाओ का रहेगा, जिनकी तरफ से एक दिन में तीन शो किए जाएंगे।
दूसरा सेशन मैजिक सीजन का रहेगा। इस नाटक में ट्राइसिटी के गायक प्रस्तुति देंगे। खाने पीने के लिए यहां पर विशेष व्यंजन देखने को मिलेंगे, क्योंकि इस बार कार्निवाल मेले में अलग-अलग तरह के व्यंजन चखने को मिलेंगे। चंडीगढ़ ललिता अकादमी की ओर से कार्निवाल में पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें विजेता कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा। बता दे कि अमर उजाला कॉर्निवाल का मीडिया पार्टनर है।