फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chand kaur murder, namdhari community, satguru thakur udey singh, ludhiana

नामधारी समुदाय की मां की अस्थियां प्रवाहित, डेरा बयास मुखी पहुंचे

Thu, 07 Apr 2016 03:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 07 Apr 2016 03:10 PM IST
विज्ञापन
chand kaur murder, namdhari community, satguru thakur udey singh, ludhiana
नामधारी गुरुमाता चंद कौर की अस्थियों का विसर्जन - फोटो : फाइल फोटो
नामधारी समुदाय की गुरु माता चंद कौर की अस्थियां बुधवार को कोहाड़ा रोड पर स्थित नीलो नहर में प्रवाह कर दी गईं। ब्यास स्थित राधा स्वामी डेरे के प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों भी श्री भैणी साहिब स्थित नामधारी मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सतगुरु उदय सिंह के साथ मुलाकात की और माता चंद कौर की मौत पर दुख प्रकट किया। उन्होंने ठाकुर उदय सिंह के साथ करीब एक घंटे तक मुलाकात की और बाद में वापस डेरा ब्यास के लिए निकल गए।
विज्ञापन


उनके बाद पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस सुरेश अरोड़ा भी वारदात स्थल पर चेकिंग करने के लिए पहुंचे। उनके साथ पुलिस कमिश्नर जतिंदर औलख, डीसीपी ध्रुमन निंबले, एडीसीपी सतवीर सिंह अटवाल, एसीपी गुरजीत सिंह के अलावा भारी पुलिस बल तैनात था। वारदात स्थल का मौका मुआयना करने के बाद डीजीपी सुरेश अरोड़ा अफसोस जताने के लिए नामधारी संप्रदाय के सतगुरु उदय सिंह से मिले।
विज्ञापन


उसके बाद डीजीपी ने माता चंद कौर की क्लब कार चलाने वाले सेवक करतार सिंह, उनकी सेविका और आठ वर्षीय बच्चे के साथ भी मुलाकात की। उन्होंने हत्यारों को घटना के समय देखा था। इसके बाद डीजीपी ने श्री भैणी साहिब में मौजूद सतगुरु उदय सिंह के साथ मुलाकात की। 15 से 20 मिनट तक मुलाकात करने के बाद डीजीपी ने ठाकुर उदय सिंह को भरोसा दिलाया कि पुलिस अपने उच्च स्तर पर इस हत्याकांड की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद है कि जल्द ही माता चंद कौर के हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा। डीजीपी ने श्री भैणी साहिब में सतगुरु ठाकुर उदय सिंह के साथ बंद कमरे में मुलाकात की। इस मुलाकात के बारे में नामधारी दरबार के उप प्रधान सुरिंदर सिंह नामधारी ने कहा कि ठाकुर उदय सिंह ने अब तक हुई सारी घटनाओं की जानकारी के बारे में डीजीपी को बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने डीजीपी को बताया है कि अब तक किसी भी मामले को पुलिस सुलझा नहीं सकी है। अब तक हत्यारों ने सारी ही हदों को पार कर गुरु माता की हत्या कर दी।


ठाकुर उदय सिंह ने भी इस घिनौनी हत्या के पीछे दूसरे गुट का हाथ होने का शक जाहिर किया है। उन्होंने पुलिस से आग्रह किया है कि मामले की पारदर्शी तरीके से जांच कर पूरे मामले की हकीकत सामने लाई जाए। नामधारी दरबार के प्रेस सचिव लखबीर सिंह बद्दोवाल ने कहा कि डीजीपी ने घटना स्थान का जायजा लिया और अलग-अलग लोगों से उस दिन हुई घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान डीजीपी ने गठित की गई उच्च स्तरीय जांच कमेटी को जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने के आदेश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed