फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chances of rain with hailstorm for two days in Punjab

Chandigarh News: पंजाब में दो दिन ओलावृष्टि के साथ बारिश के आसार

Fri, 29 Mar 2024 07:31 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 07:31 PM IST
विज्ञापन
Chances of rain with hailstorm for two days in Punjab
पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के चलते न्यूनतम पारा 1.6 डिग्री गिरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पंजाब में शनिवार व रविवार के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिन में पंजाब में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं। इसके साथ ही ओलावृष्टि व बारिश होने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के विशेषज्ञ शिवइंद्र के मुताबिक बारिश होने से दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन इसके बाद सोमवार से अधिकतम तापमान में दोबारा से वृद्धि दर्ज की जाएगी।

उधर, शुक्रवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे यह अब सामान्य के नजदीक पहुंच गया है। सबसे कम 15 डिग्री के तापमान के साथ लुधियाना सबसे ठंडा रहा। वहीं 35 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ पटियाला सबसे गर्म बना रहा। विशेषज्ञ शिवइंद्र के मुताबिक फिलहाल पंजाब में गर्म हवाओं का कहर शुरू नहीं हुआ है। लेकिन अधिकतम तापमान के सामान्य से ऊपर रहने के चलते गर्मी बढ़ रही है। शुक्रवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक हो गया है। अमृतसर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री, लुधियाना का 33.6 डिग्री, बठिंडा का 33.0, फरीदकोट का 32.0, बरनाला का 33.5, फिरोजपुर का 30.8 और जालंधर का 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। उधर अमृतसर का न्यूनतम तापमान 18.0, पटियाला का 17.0, बठिंडा का 16.0, फरीदकोट का 16.2, बरनाला का 15.5 और जालंधर का 16.6 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed