फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Champions Cricket Academy won thanks to Ishpreet's 98 runs

इशप्रीत की 98 रनों की बदौलत चैंपियंस क्रिकेट अकादमी जीती

Tue, 23 Nov 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Champions Cricket Academy won thanks to Ishpreet's 98 runs
चंडीगढ़। इशप्रीत सिंह के 98 रनों की बदौलत चैंपियंस क्रिकेट अकादमी ने अंडर-13 सॉपिंस गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए एक मुकाबले में महाजन स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम को सात विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

महाजन स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.2 ओवर में 10 विकेट पर कुल 198 रन बनाए। टीम से रूपेश यादव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 चौको की मदद से 95 गेंदों पर शतक जमाते हुए 117 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में चैपियंस क्रिकेट अकादमी से इशप्रीत ने 8 ओवर में 3 विकेट, आर्यन ने 8 ओवर में 2 विकेट, तनीसा ने 7 ओवर में 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चैपियंस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 25.3 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाकर मैच को जीत लिया। इशप्रीत ने 17 चौकों की मदद से 98 रन की पारी और गुरशरनप्रीत ने 26 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में महाजन स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम से गोकुल ने 1 विकेट, रेहान ने 1 विकेट और उदय महाजन ने 1 विकेट चटकाया। 98 रन की मैच विजेता पारी और गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाने वाले इशप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed