फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Challenge and CYSS face to face over the death of a Punjab farmer

Chandigarh News: पंजाब के किसान की मौत पर ललकार और सीवाईएसएस आमने-सामने

Wed, 23 Aug 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Challenge and CYSS face to face over the death of a Punjab farmer
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में मंगलवार को पीएसयू ललकार और एसएफएस ने स्टूडेंट सेंटर पर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बीते दिन लाठीचार्ज में जान गंवाने वाले पंजाब के किसान के प्रति संवेदना व्यक्त कर नारेबाजी की।वहीं, आम आदमी पार्टी के छात्र संगठन सीवाईएसएस की ओर से भी स्टूडेंट सेंटर पर इसी समय पोस्टर पैनल की घोषणा की हुई थी, जिसमें पंजाब के एमएलए भी शामिल हुए। जब पंजाब के एमएलए दविंजरजीत सिंह लाडी और आप यूथ विंग के को-इंचार्ज परमिंदर गोल्डी स्टूडेंट सेंटर जाने लगे पीएसयू ललकार के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन

बता दें कि आप सरकार की ओर से किसानों पर किए लाठीचार्ज को लेकर पीयू स्टूडेंट सेंटर पर प्रदर्शन का आयोजन रखा गया था। एसएफएस और ललकार ने एक बजे प्रदर्शन करना था। वहीं, सीवाईएसएस ने डेढ़ बजे पैनल की घोषणा की हुई थी। एसएफएस और ललकार ने सवा एक बजे के बाद पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू किया और सरकार को हत्यारोपी बताया। साथ ही किसानों की मांगें सुनने और उनके हकों की मांग रखी।
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ही पैनल घोषणा के लिए सीवाईएसएस के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सेंटर पहुंचे, इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने उनका विरोध किया। हालांकि चंडीगढ़ पुलिस ने मोर्चा संभाला और छात्रों को साइड कर दिया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आप सरकार का पुतला भी फूंका। इस दौरान उन्होंने सीवाईएसएस की ओर से बाहरी युवकों को बुलाने को लेकर भी विरोध दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed