{"_id":"66c43e995c32512466091eb7","slug":"challan-will-be-presented-against-four-former-ministers-of-punjab-assembly-speaker-gave-approval-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पंजाब के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस, पुलिस को राज्यपाल से मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पंजाब के चार पूर्व कांग्रेसी मंत्रियों पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस, पुलिस को राज्यपाल से मिली मंजूरी
Tue, 20 Aug 2024 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 20 Aug 2024 12:30 PM IST
सार
कांग्रेस के चार पूर्व मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस जांच पूरी कर चुकी है। धारा 19 के तहत इसके लिए राज्यपाल की मंजूरी होनी जरूरी है। अब राजपाल की मंजूरी के बाद चालान पेश होंगे।
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां
- फोटो : ANI/File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के चार पूर्व मंत्रियों ओपी सोनी, भारत भूषण आशू, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा के खिलाफ अब केस चलेगा। पंजाब पुलिस की जांच एजेंसियों ने राज्यपाल और विधानसभा स्पीकर से इसकी मंजूरी ले ली है।
विज्ञापन
इन दागी मंत्रियों के खिलाफ पंजाब विजिलेंस ब्यूरो पहले से ही कार्रवाई कर रही है। यहां तक कि कुछ के खिलाफ ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है। इन चारों दागी मंत्रियों के खिलाफ अब जांच एजेंसी चालान पेश कर, कार्रवाई को आगे बढ़ाएंगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सुदंर शाम अरोड़ा ने अपने कार्यकाल में 10 अधिकारियों के साथ मिलकर इंडस्टि्रयल प्लॉट को रियल इस्टेट कंपनी को टाउनशिप डेवलप करने के लिए ट्रांसफर किया था। इस केस में विजिलेंस ने गुलमोहर टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड के तीन पार्टनरों को दबोचा था। वन घोटाला मामले और कर्मचारियों के ट्रांसफर के नाम पर रिश्वत मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर आरोप हैं। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू पर फूड सप्लाई और ट्रांसपोर्टेशन व टेंडर अलॉट कराने के नाम पर करोड़ों रुपये का घोटाला में शामिल होने का आरोप है। इन सभी पूर्व मंत्रियों के खिलाफ जांच एजेंसी सभी सबूत और घोटाले से संबंधित कड़ी खंगाल चुकी है, अब चालान पेश कर केस चलाया जाएगा।
विज्ञापन