{"_id":"ceb15445eb546b0b1739990903827731","slug":"challan-of-sdm-in-mohali-by-traffic-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार का चालान काटा, उतरवाई नीली बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार का चालान काटा, उतरवाई नीली बत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 31 Dec 2014 01:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेज-7 स्थित स्कूटर मार्केट के सामने मंगलवार दोपहर पुलिस ने स्पेशल नाके दौरान एक तहसीलदार की गाड़ी पर लगी नीली बत्ती उतरवाई। साथ ही तहसीलदार की गाड़ी का चालाना काटा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त अधिकारी बत्ती संबंधी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके चलते कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने फेज-7 स्थित स्कूटर मार्केट के पास एक विशेष नाका लगाया गया था। इसी दौरान दोपहर में एक नीली बत्ती लगी इनोवा कार आई। पुलिस मुलाजिमों ने उक्त गाड़ी को रोका। साथ ही चालक को गाड़ी के दस्तावेज पेश करने ने कहा।
विज्ञापन
गाड़ी चला रहे गुरमुख सिंह ने गाड़ी संबंधी सारे दस्तावेज पेश कर दिए। लेकिन, जब उन्हें नीली बत्ती संबंधी कागज दिखाने को कहा, तो वे कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। फिर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते उक्त व्यक्ति की गाड़ी से नीली बत्ती उतार ली। साथ ही गाड़ी का चालान काट दिया। साथ ही व्यक्ति का लाइसेंस अपने कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
लाइसेंस पर व्यक्ति का नाम गुरमुख सिंह लिखा हुआ है। वहीं, एड्रेस वाली जगह पर तहसीलदार कम एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट मुक्तसर साहिब पंजाब लिखा हुआ था। नाके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि उक्त अधिकारी नीली बत्ती संबंधी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। इसके चलते कार्रवई की गई है।