{"_id":"bdd3838774b0138e06a7cb84686ed513","slug":"challan-of-badal-s-bus-due-to-wrong-side-vertical-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉन्ग साइड खड़ी बादल की बस का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉन्ग साइड खड़ी बादल की बस का कटा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 17 Jul 2015 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर ट्रैफिक पुलिस की निगाह पूरी तरह लग गई है। इसी कड़ी में वीरवार सुबह मोहाली फेज-3ए में रॉन्ग साइड खड़ी बादल की बस का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
हालांकि, इस दौरान बस चालक ने ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी को बादलों की बस होने का रौब दिखाया। साथ ही पुलिस अधिकारी को चालान काटना महंगा न पड़ जाए जैसी धमकियां तक दीं। लेकिन, पुलिस इंस्पेक्टर ने उसकी एक न सुनते हुए चालान काटकर उस के हाथ में थमा दिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस चालान का भुगतान डीटीओ आफिस में नहीं होगा, बल्कि यह चालान अदालत में भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, जिस बस का चालान काटा गया है वह मोहाली से डबवाली तक चलती है। वीरवार सुबह ट्रैफिक पुलिस की टीम फेज-3ए पहुंची। बस रोड के रॉन्ग साइड खड़ी थी। इस दौरान मौके पर पहुंचे अधिकारी ने बस ड्राइवर को बस के दस्तावेज दिखाने को कहा। इस पर ड्राइवर ने बस बादलों की होने का रौब दिखाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
साथ ही इंस्पेक्टर से कहा कि अगर आप चालान करते हैं तो यह आपको महंगा पड़ जाएगा। लेकिन, पुलिस अधिकारियों ने उनकी एक न सुनते हुए चालान कर दिया।
इसके बारे में ट्रैफिक जोन दो के इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह सैनी ने बताया कि काफी समय से फेज-तीन ए पेट्रोल पंप के नजदीक सड़क किनारे बसें खड़ी होने की शिकायतें आ रही थीं। इसके बाद उनकी टीम वहां पर गई थी। इसके बाद चालान करने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि आगे भी यह प्रक्रिया चलती रहेगी। ट्रैफिक नियत तोड़ने की किसी को भी कोई अनुमति नहीं दी जाएगी। सबके लिए सड़क नियम सामान है।