{"_id":"652af2e6cbed1795a1022de7","slug":"challan-issued-to-young-man-walking-on-foot-to-fill-petrol-in-activa-chandigarh-news-c-16-sml1026-261457-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक्टिवा में पेट्रोल भरवाने पैदल जा रहे युवक का काटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक्टिवा में पेट्रोल भरवाने पैदल जा रहे युवक का काटा चालान
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक्टिवा में पेट्रोल भरवाने पैदल जा रहे युवक का पोल्ट्री फार्म (हल्लोमाजरा) चौक के पास तैनात यातायात पुलिस के मुलाजिमों की ओर से बिना हेलमेट का चालान करने का मामला सामने आया है। यह मामला सेक्टर-31 थाना क्षेत्र का बीते 12 अक्तूबर का है। युवक ने चौक पर तैनात मुलाजिमों की ओर से अभद्र टिप्पणी की पुलिस विभाग के अधिकारियों से शिकायत की है। इसके साथ गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया है। युवक ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर पुलिस मुलाजिमों पर कार्रवाई की जाए। इस मामले की शिकायत पुलिस मुख्यालय सेक्टर 9 में एसएसपी समेत ट्रैफिक पुलिस लाइन, सेक्टर-29 में भी दी गई है। इसके बावजूद पुलिस मुलाजिमों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
यातायात पुलिस मुलाजिमों पर गाली-गलौज का युवक ने वीडियो भी बनाया है, जिसमें वह बार-बार पूछ रहा है कि किस अपराध में उसका चालान काटा गया है। वीडियो में यातायात पुलिस का एक हवलदार, एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड जवान दिख रहा है।
चाबी निकाल ली और जब्त करने लगे थे एक्टिवा
राम दरबार कॉलोनी फेज 1 के 22 वर्षीय जॉन पाल ने बताया कि वह मोहाली फेज 11 में नौकरी करता है। वह कार्यालय की एक्टिवा औद्योगिक क्षेत्र में एजेंसी से लेकर आ रहा था। इसे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी थी। क्लेम के लिए एजेंसी में 20 दिन पहले भेजा गया था। पेट्रोल न होने पर वह एजेंसी से पैदल धकेलता हुआ पेट्रोल पंप जा रहा था। हल्लोमाजरा चौक के पास ट्रैफिक सिग्नल पर रुका था। इसी दौरान मुलाजिम आए और एक्टिवा की चाबी निकाल कर चालान कर दिया। वह एक्टिवा जब्त करने लगे थे लेकिन आरसी होने पर लाइसेंस लेकर चालान कर दिया।
विज्ञापन
कोट्स:
यदि युवक की ओर से मामले में औपचारिक रूप से शिकायत दी गई है तो डीएसपी (एडमिन) के जरिए मामले की जांच करवाई जाएगी।
-मनीषा चौधरी, एसएसपी (यातायात एवं सुरक्षा)।