फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chalan of private buses cut, government drivers caught stealing oil

Chandigarh News: निजी बसों के कटे चालान, सरकारी के चालक तेल चोरी करते दबोचे

Thu, 20 Jul 2023 08:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 08:07 PM IST
विज्ञापन
chalan of private buses cut, government drivers caught stealing oil
राज्य सरकार ने नियमों के विपरीत चल रही सरकारी व निजी बसों पर शिकंजा कसा
विज्ञापन

कुछ जगह तो पैसे नहीं दी गई थी टिकट, विभाग को तुरंत उच्च कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ। सरकार ने नियमों को ताक में रखकर चल रही सरकारी और निजी बसों पर शिकंजा कस दिया है। इस दौरान जहां आधे अधूरे दस्तावेजों से चल रही तीन निजी बसों के चालान किए गए, जबकि एक को जब्त किया है। चेकिंग में सरकारी बस चालकों व कंडक्टरों को डीजल चोरी और पैसे लेकर सवारियों को टिकट न देने के आरोप में काबू किया है। छह बसें तय रूट से चलती पकड़ी गई हैं। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत दी है कि रिपोर्ट किए मुलाजिमों के खिलाख सख्त कार्रवाई की जाए।
मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड की ओर से बुधवार रात करीब 10ः15 बजे सरहिंद में छापा मारकर पनबस डिपो चंडीगढ़ की बस से डीजल चोरी करते ड्राइवर सुखवीर सिंह को रंगे-हाथ पकड़ा। उससे बरामद 22 लीटर डीजल को मौके पर कब्जे में ले लिया गया। राजपुरा में रात करीब 1:30 बजे पनबस डिपो अमृतसर-2 की बस से तेल चोरी करते ड्राइवर गगनदीप सिंह को काबू किया गया है। उसके पास से चोरी का 20 लीटर डीजल बरामद हुआ है।चैकिंग के दौरान लुधियाना डिपो की बस के कंडक्टर करमजीत सिंह को सवारियों के साथ ठगी मारने के दोष अधीन रिपोर्ट किया है। कंडक्टर ने सवारियों से 180 रुपए लेकर उनको टिकट नहीं दी थी।
विज्ञापन




निजी बसें एसी आई पकड़ में
लुधियाना बस स्टैंड में चेकिंग के दौरान बिना जरूरी दस्तावेज, टैक्स और इंश्याेरेंस के चल रहीं निजी बसों के चालान भी किए हैं। जेआर कोच की बस को बिना टैक्स, इंश्योरेंस और प्रदूषण सर्टिफिकेट से चलाने के लिए उनका चालान किया गया। जबकि इस कंपनी की बिना दस्तावेजों से चलाई जा रही दूसरी बस को जब्त किया है। इसी तरह मालवा हाईवेज मोगा की बस को बिना इंश्योरेंस और मालवा रोडवेज गिद्दड़बाहा की बस को बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट के चलाने के लिए चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बसें अनधिकृत रूट पर चल रही थी
मिनिस्टर फ्लाइंग स्क्वायड ने अनधिकृत रूट पर चल रही छह बसों को भी रिपोर्ट किया है। उच्चा पिंड में चेकिंग के दौरान पट्टी डिपो, गुरदासपुर में अमृतसर-1 डिपो की बस और जालंधर-1 डिपो की बस, फगवाड़ा में पट्टी डिपो और तरनतारन डिपो की बस और करतारपुर में चेकिंग के दौरान पट्टी डिपो को अनधिकृत रूट पर चलते पाया गया। सरहिंद में छापे के दौरान एक सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी से अनुपस्थित पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed