फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chakka Jam News: Chakka Jam in Mohali, Panchkula and Chandigarh today

ट्राईसिटी में 12 से तीन बजे तक चक्का जाम, चंडीगढ़ पुलिस सतर्क, देखें- पंचकूला प्रशासन का रूट प्लान

Sat, 06 Feb 2021 02:09 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Feb 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Chakka Jam News: Chakka Jam in Mohali, Panchkula and Chandigarh today
किसानों के समर्थन में प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला

किसानों ने शनिवार को देशव्यापी चक्का जाम का एलान किया है। चंडीगढ़ की सीमाओं पर किसानों के समर्थन में चक्काजाम किया जाएगा। यह जाम दोपहर 12 से तीन बजे तक लगाया जाएगा। इनमें जीरकपुर, मोहाली बॉर्डर, मुल्लांपुर, हल्लोमाजरा चौक समेत चंडीगढ़ की अन्य सीमाएं शामिल हैं। इसे देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं। 

विज्ञापन


जाम की सूचना पर पुलिस शहर की सीमाओं पर गश्त बढ़ाने के अलावा चौकस हो गई है। इन सीमाओं पर सबसे ज्यादा मुल्लांपुर सीमा पर प्रदर्शनकारियों के इकट्ठा होने की सूचना है। ऐसे में पुलिस व्यवस्था सबसे ज्यादा इसी सीमा पर की गई है। किसी भी हंगामे से बचने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शहर के अलग-अलग थानों को चौकस किया गया है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ के 82 चौक और लाइट प्वाइंट पर खड़े होंगे लोग
किसान आंदोलन के समर्थन में चंडीगढ़ के लोग भी शामिल हो रहे हैं। पेंडू संघर्ष कमेटी, नौजवान किसान एकता, युवा और छात्र व समाज के कई अन्य वर्ग और राजनीतिक दल भी किसानों के समर्थन में आ रहे हैं। दोपहर बारह से तीन बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। नौजवान किसान एकता ने शाम पांच से शाम सात बजे तक शहर के सभी 82 चौक और लाइट प्वाइंट पर किसानों के समर्थन में खड़े होने का एलान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर चौक पर नौजवान किसान एकता की ओर से कम से कम दस वालंटियर होंगे। वे सभी अपने हाथों में किसानी झंडे और उनके समर्थन में नारे लिखे तख्ती और प्लेकार्ड लेकर खड़े होंगे। पेंडू संघर्ष कमेटी पंजाब की सीमा घेरेगी तो नौजवान किसान एकता के सदस्य हर लाइट प्वाइंट और चौक पर दो घंटे खड़े होंगे। इस दौरान कोई ट्रैफिक जाम नहीं किया जाएगा।

पेंडू संघर्ष कमेटी के महासचिव गुरप्रीत सिंह सोमल ने बताया कि किसानों के समर्थन में चक्का जाम के लिए तैयारी की है। पंजाब के बार्डर एरिया पर नजदीकी गांव के लोग पहुंचेंगे। सोमल ने बताया कि मुल्लांपुर बैरियर, सोहाना और जीरकपुर बैरियर पर खड़े होंगे। छह फरवरी को तीन घंटे का आंदोलन होगा। 

नौजवान किसान एकता के नेता कृपाल सिंह और प्रतीक मान ने बताया कि शहर के सभी 82 चौक और लाइट प्वाइंट पर कम से कम दस दस कार्यकर्ता खड़े होंगे। शाम सात बजे सभी लोग किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले लोगों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। 

पंचकूला प्रशासन ने जारी किया रूट प्लान
पंचकूला प्रशासन ने चक्का जाम की वजह से होने वाली असुविधा से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। चक्का जाम के मद्देनजर शहर के सभी सीमाओं पर नौ नाके लगाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में लगने वाले 17 नाके भी लगाकर सभी पर नजर रखी जाएगी। पुलिस सादी वर्दी में तैनात रहेगी। 

पुलिस की तरफ से जारी रूट प्लान पर चलकर लोग जाम से बच सकते हैं। पंचकूला-यमुनानगर हाईवे-7 से आने जाने वाले लोग मौली से होकर रायपुररानी त्रिलोक चौक से होकर विलेज टोक से पंचकूला रोड पर आ सकते हैं। वहीं रूट दो में मौली से होकर बरवाला, डेराबस्सी और ट्राईसिटी भी आ सकते हैं। पंचकूला शिमला हाईवे के लोग चंडीगढ़ से सिसवन बद्दी रोड होकर हिमाचल प्रदेश के लिए जा सकते हैं। किसानों की ओर से चक्का जाम के संबंध में इस रूट का उपयोग लोग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कर सकते हैं।

नग्गल टोल प्लाजा पर भी होगा चक्का जाम
भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर तीन कृषि कानूनों के विरोध में शनिवार को नग्गल टोल प्लाजा पर तीन घंटे चक्का जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि आपातकालीन सेवाएं को नहीं रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका यह चक्का जाम प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से होगा। इसके लिए बैठक कर किसानों को निर्देश भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed