फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chahat Arora got second medal, won silver in 200m breast stroke

चाहत अरोड़ा को दूसरा पदक, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में जीता रजत

Fri, 09 Sep 2022 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Chahat Arora got second medal, won silver in 200m breast stroke
चंडीगढ़। तैराकी के खेल की गोल्डन गर्ल चाहत अरोड़ा ने गुवाहाटी में हो रही सीनियर नेशनल एक्वेटिक चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल किया है। शहर की रहने वाली और पंजाब की ओर से खेलने वाली चाहत ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 2.42.71 का समय निकालते हुए यह पदक अपने नाम किया। यह उनका लगातार दूसरा मेडल है। इससे पहले 6 सिंतबर को उन्होंने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण पदक हासिल किया था। चाहत ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही 50 मीटर की दूरी मात्र 32.94 सेकेंड में पूरा कर नया नेशनल रिकार्ड भी कायम किया था। लगातार दूसरा मेडल जीतने पर चाहत के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है। चाहत अरोड़ा के कोच गुरचरण सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें गर्व है कि उनकी ट्रेंनी देश की बेहतरीन स्वीमिंग खिलाड़ियों में से एक हैं। पीयू के स्वीमिंग पूल के वरिष्ठ कोच ने कहा कि 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी चाहत से मेडल की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन

पहली बार 200 मीटर में हिस्सा लिया
चाहत के पिता परम ज्योति अरोड़ा ने बताया कि उनकी बेटी ने पहली बार 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक इवेंट में हिस्सा लेते हुए रजत पदक जीता है। चाहत तैराकी के नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट में 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में हिस्सा लेती आई है। उन्होंने बताया कि चाहत को शनिवार को 100 मीटर ब्रेस्ट स्टोक इवेंट में हिस्सा लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed