फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ch Birendra Singh reacted on not getting Congress ticket for his son Brijendra Singh

Haryana: भाजपा छोड़कर आए बृजेंद्र सिंह को नहीं मिला टिकट, पिता बीरेंद्र बोले-ये सवाल तो है, पर मलाल नहीं

Sat, 27 Apr 2024 12:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 27 Apr 2024 12:31 PM IST
सार

हरियाणा के बड़े जाट नेताओं में शामिल बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह हिसार से भाजपा के सांसद थे। उन्होंने कुछ दिन पहले ही भाजपा को छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा था। 

विज्ञापन
Ch Birendra Singh reacted on not getting Congress ticket for his son Brijendra Singh
बृजेंद्र सिंह और बीरेंद्र सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

हिसार से भाजपा के पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस का टिकट न मिलने पर उनके पिता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि बृजेंद्र सिंह ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी, अब सवाल ये है कि आखिर टिकट क्यों नहीं मिली। बृजेंद्र को मौका मिलता तो अच्छा होता। पार्टी ने कोई पैमाना रखा होगा, लेकिन हमें इसका कोई मलाल नहीं है।
विज्ञापन


चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस में रहने के लिए ही पार्टी में आए हैं। जो लोग कांग्रेस को मजबूती नहीं दे रहे, उनको हम समझाएंगे। प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने के सवाल पर कहा कि कोई मुझे प्रचार के लिए बुलाएगा तो मैं जाऊंगा, लेकिन बिना बुलाए नहीं जाऊंगा। उन्होंने कहा कि जो पार्टी को मजबूती देने में सक्षम नहीं हैं, उनको भी समझाऊंगा पार्टी हित में काम करें।
विज्ञापन


राव मजबूत, श्रुति को मिलेगा पूरा सम्मान : चौधरी उदयभान
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान का कहना है कि राव दान सिंह चार बार विधायक रहे हैं। भाजपा के बड़े नेता रामबिलास शर्मा को हराया है और पूरी बेल्ट में राव का अच्छा जनाधार है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट के लिए श्रुति और राव दान सिंह दोनों दावेदार थे, लेकिन हाईकमान ने फैसला राव के हक में लिया है। श्रुति चौधरी को पूरा मान सम्मान मिलेगा। वहीं, बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि बृजेंद्र अभी कुछ समय पहले ही राजनीति में आए हैं, उनके सामने पूरा जीवन पड़ा है। चार माह के बाद विधानसभा चुनाव हैं, उनको वहां समायोजित किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीरेंद्र सिंह के समर्थकों ने 28 को जींद में बुलाई बैठक
बृजेंद्र सिंह को टिकट नहीं मिलने पर बीरेंद्र सिंह के साथी संगठन ने 28 को जींद में समर्थकों की बैठक बुलाई है। बैठक में चौधरी बीरेंद्र सिंह और बृजेंद्र सिंह दोनों मौजूद रहेंगे। बैठक में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ मंथन के बाद ही आगामी फैसला लिया जाएगा। हालांकि, संभावना है कि वह कांग्रेस प्रत्याशी जेपी के लिए समर्थन मांगेंगे, क्योंकि पार्टी ने बृजेंद्र को विधानसभा चुनाव में समायोजित करने का आश्वासन दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed