फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CET will be held in August for 26 thousand Group C posts in Haryana

Good News: ग्रुप सी के 26 हजार पदों के लिए अगस्त में होगी संयुक्त पात्रता परीक्षा, 8 जुलाई तक करा सकेंगे वन टाइम रजिस्ट्रेशन

Sat, 18 Jun 2022 01:25 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 01:25 AM IST
सार

आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग पर सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। संयुक्त पात्रता परीक्षा में हिंदी-अंग्रेजी से संबंधित सवालों के साथ-साथ करंट इवेंट, भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न रहेंगे।

विज्ञापन
CET will be held in August for 26 thousand Group C posts in Haryana
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा में ग्रुप सी के 26 हजार पद भरने के लिए अगस्त माह में संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) होगी। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। किस विभाग में कितने पद भरे जाने हैं, इसको लेकर सीईटी परीक्षा के बाद पदों को विज्ञापित किया जाएगा। वन टाइम पंजीकरण नहीं कराने वालों को आयोग ने एक और मौका दिया है। ऐसे अभ्यर्थी 8 जुलाई तक परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं और 13 जुलाई तक फीस जमा हो सकेगी। इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है।

विज्ञापन


15 जुलाई के बाद आयोग सीईटी की तिथि तय करेगा। काफी समय से सीईटी परीक्षा अटकी हुई थी। 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी पंजीकरण करा चुके हैं। कोरोना और चुनाव के अलावा तकनीकी खामियों के चलते बार-बार परीक्षा की तिथि बढ़ाई गई। अब आयोग ने नोटिस जारी कर साफ कर दिया है कि परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है। 
विज्ञापन


परीक्षा के बाद आयोग पदों को विज्ञापित करेगा। परीक्षा के बाद उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर होगी। आर्थिक-सामाजिक आधार के अंक लेने के लिए तहसीलदार से हस्ताक्षरित शपथ पत्र देना होगा। परीक्षा में दोबारा चेकिंग और पुनर्मूल्यांकन के लिए कोई मौका नहीं होगा। गड़बड़ी करने वालों की परीक्षा रद्द होगी और उनको डी-बार किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के लिए सिलेबस भी बताया
आयोग ने अभ्यर्थियों की मांग पर सिलेबस के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। संयुक्त पात्रता परीक्षा में हिंदी-अंग्रेजी से संबंधित सवालों के साथ-साथ करंट इवेंट, भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न रहेंगे। इतिहास, इंडियन पॉलिसी, संविधान, आर्ट एंड कल्चर, भूगोल, अर्थशास्त्र, सामान्य पॉलिसी, नेशनल, इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन, पर्यावरण, ग्लोबलाइजेशन, क्लाइमेट, जनरल साइंस और कंप्यूटर संबंधित सवाल होंगे। 


सामान्य ज्ञान, साहित्य, करंट अफेयर्स होगा। हिंदी के बारे में शब्द, अलंकार, विकारी शब्द, वाक्य, अविकारी शब्द, पद, पदबंध, मुहावरे, लोकोक्तियां, संधि, उपसर्ग, प्रत्यय, समास, पर्यायवाची, अनेकार्थी शब्द, वाक्य शोधन, विराम चिह्न, वर्ण, स्वर, व्यंजन, संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया, तदभव ततसम शब्द से संबंधित सवाल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed