फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Centre govt will give financial help to families of those who died in Ludhiana gas leakage

लुधियाना गैस कांड: मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख, प्रभावितों को मिलेंगे 50-50 हजार, केंद्र ने किया एलान

Mon, 01 May 2023 07:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 01 May 2023 07:04 PM IST
सार

ग्यासपुरा इलाके के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र की सीवरेज लाइन में औद्योगिक कचरे मिलना आम बात है। इसका असर पीने वाले पानी में भी नजर आता है। यही कारण है कि जहरीली गैस हादसे के बाद लोग नलों का पानी पीने से कतरा रहे हैं और दूसरे इलाकों से पीने का पानी भरकर ला रहे हैं।

विज्ञापन
Centre govt will give financial help to families of those who died in Ludhiana gas leakage
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

लुधियाना के रिहायशी इलाके में जहरीली गैस की चपेट में आने से रविवार को 11 लोगों की मौत हो गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख प्रकट किया और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो-दो लाख रुपये देने का एलान किया है जबकि प्रभावित लोगों को 50-50 हजार रुपये देने की भी घोषणा की। सोमवार को पीएमओ इंडिया ने ट्वीट कर जानकारी दी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को यह हादसा हुआ था। इसमें जान गंवाने वाले 11 लोगों में से पांच एक ही परिवार से थे जबकि 12 को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इससे पहले पंजाब सरकार ने मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का एलान किया था।
विज्ञापन


नल का पानी पीने से कतरा रहे लोग
ग्यासपुरा इलाके के लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र की सीवरेज लाइन में औद्योगिक कचरे मिलना आम बात है। इसका असर पीने वाले पानी में भी नजर आता है। यही कारण है कि जहरीली गैस हादसे के बाद लोग नलों का पानी पीने से कतरा रहे हैं और दूसरे इलाकों से पीने का पानी भरकर ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाके के लोगों का कहना है कि जिस घातक औद्योगिक कचरे की दुर्गंध मात्र से चलते फिरते लोग लाश बन गए तो हो सकता है कि इस जानलेवा केमिकल के कुछ अंश पानी में भी मिले हो। ऐसे में इलाके के ज्यादातर लोग पानी पीने से भी डरने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed