फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   central minister vijay sampla given statement on Sidhu

केंद्रीय मंत्री ने कहा- पाकिस्तान को मिला नवजोत सिद्धू नाम का हथियार, हो सकता इसका नुकसान

Wed, 05 Dec 2018 09:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 05 Dec 2018 09:17 AM IST
विज्ञापन
central minister vijay sampla given statement on Sidhu
केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयान को लेकर अब विपक्ष ने भी कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू पर हमला बोला है। केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने विवादास्पद बयान के लिए सिद्धू को आड़े हाथों लिया। यूटी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में सांपला ने कहा कि सीएम आदरणीय होता है, वह चाहे किसी पार्टी का क्यों न हो। कैप्टन पंजाब के सीएम हैं, सिद्धू को ध्यान रखना चाहिए था। 

विज्ञापन


हम विपक्ष में थे लेकिन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को पूरा सत्कार दिया। भले ही यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है, लेकिन सीएम पद की एक गरिमा होती है। सिद्धू ने ऐसा बयान देकर पंजाब की छवि को खराब किया है। एक सवाल पर सांपला ने कहा कि पाकिस्तान को सिद्धू नाम का हथियार मिल गया है, उसे इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर खुलने से आशंका है कि दूसरी तरफ से आतंकी आ सकते हैं। लेकिन हमारे यहां से नहीं जाएंगे। सारी दुनिया को पता है कि आतंक कहां से सप्लाई होता है। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर खुलने का क्रेडिट श्री गुरु नानक देव नामलेवा संगत को जाता है। लोगों की आशाओं पर खरा उतरना सरकारों की ड्यूटी होती है, इस पहल के लिए वह पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं। सांपला ने कहा कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत अब तक राज्य सरकार ने न तो ऑडिट रिपोर्ट दी, न यह बताया कि कितनी डिमांड है। अगले सेशन से सारा फंड विद्यार्थियों के खातों में जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed