फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central government released 2228 crores of GST for Punjab

मुख्यमंत्री कैप्टन के प्रयास का असर, केंद्र ने जारी किए जीएसटी के 2228 करोड़ रुपये

Tue, 17 Dec 2019 10:37 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 17 Dec 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Central government released 2228 crores of GST for Punjab
जीएसटी - फोटो : फाइल फोटो

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के व्यक्तिगत प्रयासों के कारण केंद्र ने अगस्त 2019 से राज्य सरकार के लंबित जीएसटी बकाया के एवज में 2228 करोड़ रुपये अनुदान के रूप में जारी करने की मंजूरी दे दी है। जारी की गई राशि, माल और सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन के कारण अगस्त और सितंबर 2019 के महीनों में राजस्व के नुकसान की पंजाब सरकार को क्षतिपूर्ति करने के उद्देश्य से की गई है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय के राजस्व (राज्य कर) विभाग की ओर से सोमवार को पंजाब के वित्त विभाग को उपरोक्त जानकारी दी गई। केंद्र की ओर से यह भुगतान, बकाया जीएसटी की अदायगी के लिए मुख्यमंत्री सहित राज्य सरकार द्वारा बार-बार केंद्र सरकार पर बनाए गए दबाव के बाद हुई है ।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 25 नवंबर को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया था- 'आश्चर्यजनक है कि केंद्र जीएसटी मुआवजे के रूप में पंजाब को मुआवजे और बकाए के 4,100 करोड़ रुपये की देरी कर रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आग्रह है कि वह हस्तक्षेप करें और समस्या का हल निकाले, ताकि राज्य के शासन में रुकावट पैदा ना हो।'
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने पश्चिम बंगाल, केरल, दिल्ली और राजस्थान के वित्त मंत्रियों के साथ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से अपील की थी कि बिना किसी देरी के जीएसटी मुआवजा जारी करें। देरी ने राज्य के लिए एक गंभीर वित्तीय संकट पैदा कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed