फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   central defence minister manohar parrikar statement on pakistan at rewari

पाकिस्तान जाना नर्क में जाने जैसा: परिकर

Thu, 18 Aug 2016 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी।
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी। Updated Thu, 18 Aug 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
central defence minister manohar parrikar statement on pakistan at rewari
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : Getty
पाकिस्तान के साथ संबंधों में कड़वाहट के बीच रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने मंगलवार को पाक पर जमकर निशाना साधा। रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा रवाना करने से पहले रक्षामंत्री ने पाकिस्तान की तुलना नर्क से करते हुए कहा कि पाकिस्तान जाना और नर्क में जाना एक जैसी बात है।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने मंगलवार को सेना द्वारा घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने का जिक्र करते हुए कहा, कल हमारे जवानों ने पांच लोगों (आतंकियों) को वापस भेज दिया। पाकिस्तान में जाना और नर्क में जाना एक ही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकी गतिविधियों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सैनिकों को पूरी छूट है लेकिन सिविलियन की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। देश की सीमा पर आतंकी गतिविधियां चलाने वाले दुश्मन की एक गोली के जवाब में सैनिक दस गोलियां चलाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुरा हाउस में गुड़गांव के सांसद एवं सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का पूरा सम्मान है। सीमा पर जान देने के लिए नहीं बल्कि जान लेने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है।

पिछले सालों की तुलना में अब जवानों के शहीद होने की संख्या कम हुई है। उन्होंने कहा कि सीमा पर आतंकियों को करारा जवाब दिया जा रहा है। सोमवार को सीमा पर घुसपैठ कर रहे पांच आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार भी गिराया है।

उन्होंने कहा कि रेवाड़ी में भर्ती सेंटर खोलने की उपयुक्तता काअध्ययन किया जाएगा। सारे रूल्स एंड रेगुलेशन चेक किए जाएंगे। इस संबंध में राव इंद्रजीत जी से चर्चा हो चुकी है। उपकेंद्र या केंद्र जो भी संभव होगा बनवाया जाएगा।

पाकिस्तान अपना रहा थाउजेंड कट थ्योरी

central defence minister manohar parrikar statement on pakistan at rewari
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : फाइल फोटो
कई युद्धों में हार का मुंह देखने के बाद पाकिस्तान अब थाउजेंड कट थ्योरी अपना रहा है। इस नीति के तहत अब छोटे-छोटे जख्म देकर देश को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। इससे बचने के लिए जवानों में आत्मविश्वास भर रहे हैं। इमरजेंसी बजट भी 10 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ रुपये कर दिया गया है ताकि स्थानीय खरीद हो सके।

कांग्रेस पर भी निशाना साधा 
रक्षामंत्री ने कहा कि 1986 में बोफोर्स तोप खरीदी गई थी। उसके बाद से बड़े स्तर पर हथियारों की खरीदारी नहीं हुई है। बोफोर्स तोप में भी घोटाला सामने आया। लोगों ने पैसा खाया और निकल गए। धनुष तोप मार्च-अप्रैल तक ट्रायल के बाद सेना में शामिल होगी। 

वन रैंक-वन पेंशन का फायदा जवानों को
वन रैंक वन पेंशन स्कीम का सबसे ज्यादा फायदा अधिकारियों को मिलने की बात पर परिकर ने कहा कि आवंटित राशि में से 86 फीसदी राशि जवानों को गई है। उन्होंने कहा कि वन रैंक-वन पेंशन की नब्बे फीसदी समस्याओं को सुलझा लिया गया है, बची हुई दस फीसदी समस्याओं को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा।

पीओके पर हमारा दावा इसलिए क्योंकि यही सच्चाई : परिकर

central defence minister manohar parrikar statement on pakistan at rewari
भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर - फोटो : अमर उजाला
बाद में पत्रकारों से बातचीत में परिकर ने कहा कि पड़ोसी मुल्क से लगातार आतंकी गतिविधियां हो रही हैं। पाकिस्तान तनाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

भारत की जैसे-जैसे ताकत बढ़ेगी, गोली चलाने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। जब उनसे पूछा गया कि जम्मू-कश्मीर में कर्फ्यू काफी समय से जारी है, वहां क्या हो रहा है? तो परिकर ने कहा कि इसकी जवाबदेही स्टेट गवर्नमेंट की है। वैसे पूरे जेएंडके में एकसाथ कर्फ्यू नहीं है।

पीओके पर हमारा दावा है वह इसलिए क्योंकि एक्चुअल स्टेटस यही है। वैसे भी इस समय पाक अधिकृत कश्मीर और बलूचिस्तान में टेररिज्म का नंगा नाच चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed